10 हजार रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, इनके आगे तो महंगे से महंगे फोन टेकते हैं घुटने?
10000 रुपये का बजट ऐसा बजट है, जो सभी की जेब पर फिट बैठता है। इस सेगमेंट में बहुत से फोन्स भी हैं जो कहीं न कहीं बेहतरीन स्पेक्स और फीचर के साथ साथ सबसे यूनीक डिजाइन और अच्छे कैमरा के साथ साथ दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इन फोन्स में 5G क्षमता भी मौजूद है। अगर आप जून 2025 में एक ऐसा ही फोन खरीदना चाहते हैं जो डिस्प्ले से लेकर, बैटरी और कैमरा से लेकर डिजाइन तक दमदार हो तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है जो इन सभी फोन्स के मिश्रण को लेकर आती है।
Infinix Smart 9 HD
Infinix के इस फोन को देखते हैं तो पता चलता है कि इसमें आपको 7000 रुपये के अंदर काफी कुछ मिलता है। फोन में आपको एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जो MediaTek Helio G50 प्रोसेसर के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन में एक 13MP का में कैमरा और एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। फोन में 3GB की रैम के साथ 64GB स्टॉरिज भी मिलती है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मौजूद है।
Samsung Galaxy F06 5G
Samsung के इस फोन में आपको स्लीक डिजाइन के साथ साथ बेहतरीन क्षमताएँ भी मिलती हैं। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टॉरिज मिलती है। इस स्टॉरिज को आप बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन में एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें एक 50MP+2MP का कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में आपको MediaTek Dimenisty 6300 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।
POCO C75 5G
POCO के इस फोन में भी आपको अच्छे खासे स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। फोन में आपको एक 6.88-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5160mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा के साथ एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 5G के होने से यह एक दमदार फोन बन जाता है।
Motorola G35 5G
Motorola के इस फोन में ग्राहकों को 6.72-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है, इसमें एक 50MP+8MP का कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मौजूद है। फोन में T760 परोकेसोर भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको कई अन्य दमदार फीचर और स्पेक्स मिलते हैं।
POCO M7 5G
इस फोन में आपको एक 6.88-इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ साथ फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। POCO के इस फोन में एक 5160mAh की बैटरी दी जा रही है। यह फोन भी कम बाजार में एक दमदार और अच्छा दिखने वाला फोन है।