कैमरा, डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में Mobile Phones के Ranveer Singh, इनमें स्टाइल भी है और दमदार फीचर भी
क्या आप 50000 रुपये के प्राइस में बाजार में एक अच्छा स्मार्टफोन तलाशने निकलने हैं, जो स्टाइल और फीचर्स आदि के मामले में दमदार और बेहतरीन हो? आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं असल में, हम आपको यहाँ उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप Mobile Phone इंडस्ट्री का Ranveer Singh कह सकते हैं। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि यह फोन्स कुछ कुछ वैसे ही फीचर मिलते हैं।
असल में, लिस्ट के सभी फोन्स को आप बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाला कह सकते हैं। इन फोन्स के फीचर्स बेहद ही दमदार हैं। इतना ही नहीं, आपको इन्हें सबसे शानदार कैमरा और सबसे गजब के स्पेक्स मिलते हैं। आइए अब इन 5 फोन्स के बारे में बारीकी से जानते हैं।
iQOO 12 5G
अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए iQOO 12 5G स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको 16GB की रैम के साथ साथ 512GB स्टॉरिज भी मिलती है। फोन 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन में 120W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसके अलावा इसमें एक 50MP का एक मेन कैमरा और इसके साथ 64Mp का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है।
OnePlus 13R
OnePlus 13R को देखा जाए तो यह भी एक दमदार फोन है। इसमें भी आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 16GB की रैम और 512GB स्टॉरिज मिलती है। इस फोन में आपको AI क्षमताएं भी मिलती हैं। फोन में एक 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ साथ 50MP का Sony LYT-700 सेन्सर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको 1.5K ProXDR डिस्प्ले भी मिलती है।
Vivo V30 Pro 5G
इसी प्राइस रेंज में आपको Vivo V30 Pro भी मिल जाता है। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर और 12GB की रैम मिलती है। इस फोन को बहुत से ऐप्स को चलाने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में एक 50MP का Sony IMX920 सेन्सर भी मिलता है। फोन में 512GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है।
Motorola Edge 50 Pro
इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB की रैम और 6.7-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है। यह फोन एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस के साथ एक 50MP के अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 64MP का टेलीफोटो लेंस से लैस है। फोन में एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में एक 4500mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 125W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung के इस फोन को भी एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। फोन में आपको ग्लास बैंक और मेटल फ्रेम मिलता है। फोन में आपको IP67 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इस फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में Vapour Cooling System भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में एक 50Mp का nightography कैमरा भी मिलता है। फोन में आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ ग्लास बैक और मेटल फ्रेम मिलता है। इस फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।