10000 से कम में मिल रहे दमदार 5G Phone, गजब के कैमरा और बैटरी से लैस
अब समय आ गया है कि आप बिना ज्यादा खर्च किए 5G नेटवर्क का मज़ा लें! भारत में अब 10,000 रुपये से कम में भी कई शानदार 5G Smartphones मिल रहे हैं जो परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के मामले में किसी मिड-रेंज फोन से कम नहीं हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये हैं 2025 के टॉप बजट 5G फोन, जो हर यूज़र के लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं।
खरीदने से पहले जरूर ध्यान रखें ये सब बातें
बजट फोन खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि कुछ फीचर्स पर भी आपको ध्यान देना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आप एक दमदार और बेहतरीन फोन सस्ते में खरीद सकते हैं।
प्रोसेसर: अगर फोन Snapdragon 4 Gen 2 या Dimensity 6300 जैसे 5G प्रोसेसर पर आता है तो यह आपको दमदार परफॉरमेंस दे सकता है।
रैम और स्टॉरिज: फोन कम से कम 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ खरीदना चाहिए।
बैटरी: अगर फोन में 5000mAh या उससे ज्यादा बैटरी है तो यह बेस्ट हो सकता है।
कैमरा: कैमरा का सबसे ज्यादा ख्याल रखना जरूरी है। असल में, फोन में एक अच्छा कैमरा होना बेहद जरूरी है, अगर फोन 50MP या उससे ज्यादा मेगापिक्सल के सेन्सर पर आता है तो यह बढ़िया बात है।
आइए अब जानते है कि आखिर कम कीमत में आपके लिए कौन सा 5G Phone बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, हम यहाँ आपको कुछ फोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो कम प्राइस में इन सभी सुविधाओं से लैस हैं।
Redmi A4 5G
कीमत: 7,499 रुपये (4GB + 64GB)
मुख्य फीचर्स:
- Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
- 50MP AI कैमरा
- 5160mAh बैटरी
- Android 14, यह उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में 5G अनुभव चाहते हैं।
POCO M7 5G
कीमत: 8,499 रुपये (6GB + 128GB)
मुख्य फीचर्स:
- 50MP ड्यूल कैमरा
- 5160mAh बैटरी
- फास्ट 90Hz डिस्प्ले, यह फोन असल में Redmi A4 5G का ट्विन मॉडल है, लेकिन ज्यादा RAM-Storage के साथ आता है।
Samsung Galaxy M06 5G
कीमत: 8,999 रुपये (4GB + 64GB)
मुख्य फीचर्स:
- Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 5000mAh बैटरी
- 25W फास्ट चार्जिंग, Samsung का यह फोन उन लोगों के लिए है जो ब्रांड वैल्यू और लंबे समय की विश्वसनीयता को प्राथमिकता देते हैं।
Motorola G35 5G
कीमत: 9,999 रुपये (4GB + 128GB)
मुख्य फीचर्स:
- 50MP + 8MP ड्यूल कैमरा
- 16MP सेल्फी कैमरा
- 5000mAh बैटरी, Motorola के स्टॉक-एंड्रॉयड अनुभव के साथ यह फोन क्लीन और स्मूद यूज़र इंटरफेस देता है।