Apple iPhone के इन मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट, WWDC 2023 में होंगी ये बड़ी घोषणाएं

Apple iPhone के इन मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट, WWDC 2023 में होंगी ये बड़ी घोषणाएं
HIGHLIGHTS

Apple के तीन पुराने आईफोंस को लेटेस्ट iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा

पिछले साल iPhone 7 और कई दूसरे मॉडल्स पर iOS अपडेट बंद कर दिया था

iOS 17 अपडेट प्राप्त करने वाले मॉडल्स की लिस्ट यहाँ दी गई है

Apple अपने WWDC 2023 इवेंट को आज रात होस्ट करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस बड़े इवेंट के दौरान कंपनी कई अलग-अलग प्रॉडक्ट्स के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करेगी। साथ ही कई अन्य घोषणाएं और नए प्रॉडक्ट्स को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसे में आईफोन यूजर्स iOS 17 के रिलीज के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी आईफोन मॉडल्स को लेटेस्ट iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: अब 6 महीने तक FREE में मिलेगा 999 रुपए वाला JioCinema Premium प्लान, कैसे करें सबस्क्राइब?​

WWDC 2023

इन आईफोंस को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट 

MacRumors की एक रिपोर्ट से पता चला है कि एप्पल कुछ डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट को बंद करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को नया iOS अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा, फर्स्ट-जनरेशन iPad Pro 9.7-इंच, iPad Pro 12.9-इंच और पाँचवी-जनरेशन के iPad को भी शायद iPadOS 17 अपडेट नहीं दिया जाएगा। 

एप्पल आईफोंस और आईपैड्स में नए OS अपडेट्स इसलिए रिलीज नहीं करेगा क्योंकि, नए iOS वर्जन पुराने हार्डवेयर के साथ कम्पैटिबल नहीं हैं। लेटेस्ट iOS वर्जन चलाने के लिए पुराने डिवाइसेज को अपडेटेड हार्डवेयर और चिप्स की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2023: आज शुरू हो रहा Apple का ये स्पेशल इवेंट, इन प्रॉडक्ट्स की होगी लॉन्चिंग, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

इन फोंस को मिलेगा iOS 17 अपडेट

1. iPhone XS/XS Max
2. iPhone XR
3. iPhone 11
4. iPhone 11 Pro
5. iPhone 11 Pro Max
6. iPhone 12
7. iPhone 12 mini
8. iPhone 12 Pro
9. iPhone 12 Pro Max
10. iPhone 13
11. iPhone 13 mini
12. iPhone 13 Pro
13. iPhone 13 Pro Max
14. iPhone SE (2022)
15. iPhone 14
16. iPhone 14 Plus
17. iPhone 14 Pro
18. iPhone 14 Pro Max

iOS 17 में शामिल होंगे ये नए फीचर्स 

WWDC 2023

एप्पल द्वारा अपकमिंग iOS 17 के साथ कई नए उपयोगी फीचर्स पेश करने की उम्मीद है। कंपनी विजेट्स और मल्टिपल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ CarPlay को बढ़ा सकती है। इसके अलावा नए वर्जन के लॉक स्क्रीन, कंट्रोल सेंटर और नए प्रवासी-फोकस्ड फीचर्स में कुछ मामूली बदलाव शामिल होंगे।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo