दिवाली पर मची लूट! 10000 के प्राइस में आने वाले बेस्ट फोन्स पर धमाका ऑफर, खरीदने ल बना लो प्लान
दिवाली सीज़न शुरू होते ही देशभर में शॉपिंग का जोश चरम पर पहुँच जाता है, और अगर आप भी अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon की चल रही फेस्टिव सेल आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं। इस सेल में आपको Samsung, Redmi, Poco, Realme और Lava जैसे टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स बेहद कम दामों में मिल रहे हैं। खास बात यह है कि ₹10,000 से कम कीमत में ऐसे कई मॉडल उपलब्ध हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ के मामले में शानदार हैं।
तो अगर आप दिवाली पर खुद को या अपने किसी खास को एक बजट-फ्रेंडली लेकिन दमदार स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आइए नीचे दी गई लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।
Amazon Festive Sale में ₹10,000 से कम कीमत वाले टॉप स्मार्टफोन्स
आइए आपको 10 हजार रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जो कैमरा से लेकर डिजाइन, बैटरी और परफॉरमेंस सभी मामलों में बेस्ट हैं।
Samsung Galaxy M05
कीमत: ₹6,249
सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन दिवाली के लिए एक परफेक्ट डील है। सिर्फ ₹6,249 में मिलने वाला यह फोन 50MP डुअल AI कैमरा सिस्टम, 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस है। इसमें आपको 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले और चार साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने वाले हैं।
Redmi A4
कीमत: ₹8,999 से शुरू
अगर आप स्टाइल और स्पीड दोनों चाहते हैं, तो Redmi A4 एक बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर से चलता है और इसमें है 5000mAh की पावरफुल बैटरी भी मिलती है। फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मौजूद है, इसी कारण इस फोन को मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए बेस्ट माना जा सकता है। 50MP रियर कैमरा इसकी एक और खासियत है।
Poco M7 5G
कीमत: ₹8,499 से शुरू
अगर आप 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Poco M7 5G दिवाली सेल में सबसे शानदार डील्स हो सकती है। सिर्फ ₹8,499 में मिलने वाला यह फोन 5160mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जो इसे इस प्राइस रेंज का सबसे पावरफुल 5G फोन बनाती है।
Realme C71 4G
कीमत: ₹7,999 से शुरू
Realme C71 4G उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस और डिस्प्ले क्वालिटी दोनों पर ध्यान देते हैं। ₹7,999 की कीमत में आपको मिलती है 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, 128GB स्टोरेज और 32MP का रियर कैमरा। इसका 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे गेमिंग और वीडियो देखने के लिए और भी शानदार बनाता है।
Lava Bold N1 Pro
कीमत: ₹6,599 से शुरू
अगर आप “मेड इन इंडिया” ब्रांड को सपोर्ट करना चाहते हैं, तो Lava Bold N1 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ₹6,599 की कीमत में मिलने वाला यह फोन 5000mAh बैटरी, 4GB RAM, और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो इस बजट में आपको प्रीमियम फ़ील सकती है।
दिवाली पर क्यों करें स्मार्टफोन अपग्रेड?
त्योहारी सीजन वह वक्त होता है जब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अपनी सबसे बेहतरीन डील्स लेकर आते हैं। इस बार Amazon पर चल रही फेस्टिव सेल में एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और बैंक डिस्काउंट्स के साथ, ₹10,000 से कम में भी एक शानदार फोन खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।