All New Tecno Spark 8 हुआ लॉन्च, 10 हजार के अंदर है कीमत और गजब के हैं फीचर
9299 रुपये की कीमत में मिलने वाले स्पाेर्क 8 (3जीबी) में श्रेणी में बेहतरीन डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा के साथ इसमे 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है
जिसे रोजाना की डेटा स्टो3रेज जरूरत को पूरा करने और यूजर्स को स्माकर्टफोन का संपूर्ण अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है
नया स्मार्टफोन देश भर के सभी रिटेल स्टोर्स में आज से उपलब्ध है
ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रैंड, टेक्नोर ने आज स्मार्टफोन की अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्पार्क सीरीज के तहत ऑल-न्यू वैरिएंट स्पार्क 8 लॉन्च किया। 3+ 32 जीबी स्टोरेज के इस वैरिएंट में 9299 रुपये की आकर्षक कीमत में अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 16 एमपी एआई एनहैन्स्ड ड्यूल रियर हाई रेजोल्यूशन कैमरा, 6.56 इंच का एचडी + डॉट नॉच डिस्प्ले और एक बड़ी 5000 एमएएच की बैटरी के फीचर्स से लैस है। स्पार्क 8 को अपने उपभोक्ताडओं को स्माएर्टफोन का बेहतरीन अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
टेक्नो स्पार्क सीरीज किफायती सेग्मेंट में अपने बेहतरीन कैमरा, डिस्प्ले और स्मार्टफोन का संपूर्ण अहसास कराने के मकसद से डिजाइन की गई है। ब्रैंड की नीतियों की तर्ज पर तेजी और आसानी से गेम खेलने के लिए स्पार्क 8 को अपनी श्रेणी में हीलियो जी25 गेमिंग प्रोसेसर से लैस किया गया है। बेहतरीन और पैनी सेल्फी खींचने के लिए इसमें 8 एमपी का ड्यूल फ्लैश फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन उपभोक्ताोओं का फैशन स्टेटस एक लेवल ऊपर उठाने के लिए आकर्षक डिजाइन और ऑल-न्यू मेटल कोडिंग के साथ मिलता है। यह नया वैरिएंट पहले से बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ भी आता है, जिससे हमारे उपभोक्ताओं को अपने प्रियजनों से स्थानीय भाषा में बातचीत करने की सुविधा मिलती है।
इसे भी पढ़ें: इसे कहते हैं धाकड़ प्लान! 600GB बिना लिमिट डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी, ये हैं BSNL का धांसू प्लान
ट्रांसियॉन इंडिया के सीईओ श्री अरिजीत तालापात्रा ने लॉन्चफ पर अपनी बात रखते हुए कहा, “टेक्नो में हमारा पूरा फोकस उपभोक्ता की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी फीचर्स को शामिल करने पर है। 3जीबी वैरिएंट के स्पार्क 8 के साथ हमारा इरादा ऐसे प्रॉडक्ट्स बनाने का है, जो उपभोक्ताओं को किफायती कीमत पर अपनी क्लास में बेस्ट फीचर्स प्रदान कर उनकी जरूरतों को पूरा कर सके। हमें पूरा भरोसा है कि स्पार्क 8 स्मार्टफोन के 3जीबी वैरिएंट के साथ हम हमेशा की तरह अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों की कसौटी पर खरे उतरने में सफल होंगे।”
नये स्माेर्टफोन की पेशकश अटलांटिक ब्लूी, टर्किश सायन और आइरिश पर्पल सहित तीन नये रंगों में की गई है।
स्पार्क 8 3जीबी वैरिएंट की प्रमुख विशेषताएं:
16 एमपी का एआइ इनहैन्स्ड ड्यूल रियर हाई क्वॉलिटी कैमरा
स्पार्क 8 का 3जीबी वैरिएंट एफ 1.8 लार्ज एपर्चर के साथ 16 एमपी एआइ ड्युअल रियर कैमरा और क्वॉड फ्लैशलाइट से लैस है, जिससे कम रोशनी में भी बेहद साफ तस्वीरें खींची जा सके। इसके अलावा यह प्रोफेशनल फोटोज और विडियो के लिए एआई ब्यूटी, स्माइल शॉट, एआई पोट्रेट, एचडीआर, एआर शॉट, फिल्टर्स, टाइम लैप्स, पैनोरमा, स्लो मोशन, विडियो बोकेह जैसे कई दूसरे प्रो शूटिंग मोड्स को सपोर्ट करता है।
सेल्फी लेने के शौकीनों के लिए स्पार्क 8 3जीबी वैरिएंट को 8 एमपी के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है, जिसमें ड्यूल फ्रंट फ्लैश कैमरा, वाइड सेल्फी, एआर शॉट और कई दूसरे मोड्स दिए गए हैं, जिससे कम रोशनी में भी परफेक्ट सेल्फी खीची जा सके।
प्रीमियम अहसास के लिए नई मेटल कोडिंग डिजाइन
स्पार्क 8 में एक आकर्षक, एनर्जी देने वाला और युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाला डिजाइन पेश किया गया है। इसका एकीकृत रियर कैमरा डिजाइन, स्लिम नजर आने वाला फ्रेम और अल्ट्रा मॉडर्न एनसीवीएम कलरिंग प्रोसेस एक प्रीमियम लुक देता है। इसे नौजवानों तथा फैशन के दीवाने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के मकसद से डिजाइन किया गया है।
पहले से बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर
स्पार्क 8 भाषा के सभी बंधनों को तोड़ने के लिए लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ मिलता है। यह आपको अपने प्रियजनों के साथ स्थानीय भाषा में बातचीत करने और खुद को अभिव्यक्त करने की इजाजत देता है। स्पार्क 3जीबी वैरिएंट स्मार्टफोन लोगों को आसानी से अपनी भाषा में बातचीत की सुविधा देने के लिए सभी प्रमुख भारतीय स्थानीय भाषाओ को सपोर्ट करता है।
बेहतरीन तस्वीरें ओर विडियो देखने के लिए ग्रैंड 6.56 इंच की एफएचडी + डॉट नॉच डिस्प्ले
स्पार्क 8 3जीबी वैरिएंट में 6.56 इंच का बड़ा एचडी+डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे मनोरंजन के लिए परफेक्ट बनाता है। 480 निट्स की ब्राइटनेस से स्क्रीन को दिन की रोशनी में काफी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्क्रीन का साइज गेम्स खेलने, विडियो देखने और ई-लर्निंग और मीटिंग जैसी ऑनलाइन एक्टिविटीज के लिए परफेक्ट है।
हीलियो जी25 गेमिंग प्रोसेसर
स्पार्क 8 का 3जीबी वैरिएंट 2.0 गीगाहार्ट्ज के हीलियो जी-25 गेमिंग प्रोससेर के साथ आता है, जो तेज संचालन के लिए 8 कोर्स को सहन करता है। इसकी हाइपर इंजन टेक्नलॉजी गेमिंग के दौरान सुचारू परफॉर्मेंस प्रदान करती है।