Samsung के बाद Stylus के साथ आएगा ये वाला फोन, ट्रिपल कैमरा वाले इस फोन के साथ Alcatel India में फिर आजमाएगी हाथ?
Alcatel स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंडिया के बाजार में अपने Alcatel V3 Ultra को लॉन्च करने वाली है।
Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन को Stylus के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
Alcatel के इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप और स्मार्ट डिस्प्ले मॉडस भी होने वाले हैं।
Alcatel एक बार फिर से इंडिया के बाजार में अपने हाथ आजमाने और वापसी करने के लिए तैयार है। असल में कंपनी इंडिया में अपने नए फोन को Alcatel V3 Ultra के तौर पर इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी की ओर से X Platform पर Phone के डिजाइन और इसके फर्स्ट लुक को दिखाया है। इस खबर के साथ ही स्मार्टफोन्स फैंस में खुस की लहर दौड़ गई है।
अभी तक के लिए इस फोन को लेकर यह सामने आया है कि यह डिजाइन में आपको एलीगेन्स और फंगक्शनैलिटी का मिश्रण मिलने वाला है। इसके अलावा फोन के बॉक्स का बॉक्स फ्रेंसह रूटस को दिखा रहा है लेकिन इसके बाद भी इसे Made In India स्टेटस के तौर पर देखा जा रहा है। इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक Stylus सपोर्ट भी होने वाला है। इसका मतलब है कि इस फोन की टक्कर Samsung से इंडिया के बाजार में होने वाली है।
अभी के लिए Madhav Sheth की ओर से फोन के स्पेक्स का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इस फोन के बॉक्स से ही स्पेक्स के बारे में कुछ कुछ जानकारी मिल जाती है। इस फोन में एक ट्रिपल कमेरा सेटअप होने वाला है, इसके साथ आपको फ्लैशलाइट का ऑप्शन भी बैक पर मिलने वाला है। कैमरा को आप फोन के बैक पर लेफ्ट साइड में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर फ्रन्ट को देखते हैं तो यहाँ फोन में एक सेंट्रल पंच-होल डिजाइन मिलने वाला है। इसमें आपको फोन का सेल्फ़ी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में पावर और वॉल्यूम रॉकर के साथ साथ एक रहस्यमयी बटन भी देखने को मिलने वलय है। हो सकता है कि यह कुछ कुछ TCL के 50 Pro NxTPaper जैसा कुछ हो।
अगर जो अभी तक कहा जा रहा है, वह सच होता है तो इस बटन के साथ आपको कई डिस्प्ले मॉडस मिलने वले हैं। इसमें आपको Ink Mode से लेकर Eye Strain और Save Battery के अलावा पढ़ने आदि के लिए एक रीडिंग मॉड भी मिल सकता है। इसके अलावा आपको वीडियो देखने के लिए एक अलग मॉड मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में लेटेस्ट डिस्प्ले टेक का इस्तेमाल होने वाला है।
अभी के लिए सभी इस फोन के स्पेक्स का इंतज़ार कर रहे हैं, सब यही देखना चाहते हैं कि फोन में कौन से स्पेक्स होने वाले हैं। हालांकि, फोन को लेकर अभी तक आई जानकारी को देखकर कहा जा सकता है कि यह दोनों ही क्रीऐटिवटी और कम्फर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। अगर सब सही रहा तो कमोनी जल्द ही Mid-range Segment में अपने इस नए फोन यानि Alcatel V3 Ultra को लॉन्च कर सकती है।