AI+ Nova 2 सीरीज भारत में लॉन्च, कम दाम में मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत और ऑफर्स
AI+ Nova 2 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू
दोनों फोन में 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी दी गई है
Nova 2 Ultra में AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7400 प्रोसेसर
AI+ Nova 2 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज में AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन शामिल हैं. कंपनी ने इसके साथ AI+ Nova Flip 5G भी पेश किया है. ये दोनों नए स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. दोनों ही डिवाइस पांच-पांच कलर ऑप्शन में आते हैं और इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है.
Surveyकीमत और उपलब्धता
सबसे पहले बात कीमत की कर लेते हैं. AI+ Nova 2 5G की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसका 6GB + 128GB वैरिएंट अभी घोषित नहीं किया गया है. यह फोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
वहीं, AI+ Nova 2 Ultra 5G की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है. यह कीमत इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है. इसका 8GB रैम वाला वेरिएंट अभी घोषित नहीं हुआ है. यह मॉडल 17 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
AI+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. दूसरी तरफ, AI+ Nova 2 5G में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में Unisoc T8200 चिपसेट मिलता है.
कैमरा और बैटरी
AI+ Nova 2 Ultra 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. वहीं AI+ Nova 2 5G में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं. Ultra मॉडल में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 18W चार्जिंग मिलती है.
अन्य फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQ OS पर चलते हैं. कनेक्टिविटी के लिए Ultra मॉडल में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में Wi-Fi और Bluetooth 5 सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, दोनों डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
