Digit.in

6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च, डिज़ाइन डिट्टो Galaxy S25 Ultra जैसा, देता है प्रीमियम फील

Highlights

नया बजट स्मार्टफोन Itel Super 26 Ultra चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में लॉन्च हो गया है.

इसका लुक काफी हद तक Samsung Galaxy S25 सीरीज़ से मिलता-जुलता नजर आता है.

कंपनी ने इसे बेज, ब्लू, गोल्ड और ग्रे चार रंगों में उतारा है.

6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च, डिज़ाइन डिट्टो Galaxy S25 Ultra जैसा, देता है प्रीमियम फील

आइटेल ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Itel Super 26 Ultra चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह लेटेस्ट हैंडसेट 6.78-इंच के 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें Unisoc T7300 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है. फोन को चार कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है और इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. डिज़ाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक Samsung Galaxy S25 सीरीज़ से मिलता-जुलता नजर आता है.

Itel Super 26 Ultra की कीमत और उपलब्धता

नए आइटेल स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग नाइजीरिया में शुरू हो चुकी है और इसकी सेल 15 सितंबर से शुरू होगी. कंपनी ने इसे बेज, ब्लू, गोल्ड और ग्रे चार रंगों में उतारा है.

मोबाइलडोकन वेबसाइट (बांग्लादेश) पर दी गई लिस्टिंग के मुताबिक, इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत BDT 19,990 (करीब 14,900 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत BDT 21,990 (करीब 15,900 रुपये) रखी गई है. स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी जानकारी आना बाकी है.

Itel Super 26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है और इसमें "रेन-प्रूफ" तकनीक है, जिससे स्क्रीन गीली होने पर भी फोन चलाया जा सकता है. यह फोन 6nm Unisoc T7300 प्रोसेसर पर काम करता है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को IP65 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसकी मोटाई मात्र 6.8mm है, जो इसे एक स्लिम डिवाइस बनाती है.

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन छह साल तक स्टेबल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस में NFC, Wi-Fi, Bluetooth और IR ट्रांसमीटर शामिल हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें एआई कैमरा इरेज़र, सर्कल टू सर्च और Itel का इन-हाउस AI असिस्टेंट Sola शामिल है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles