Digit.in

फ्लिपकार्ट सेल के आखिरी दिन 5500mAh बैटरी और 50MP सेल्फ़ी कैमरा वाले Vivo V40e की कीमत में तगड़ी कटौती, देखें डील

Highlights

Vivo V40e 5G को इस समय Flipkart सेल के दौरान एक तगड़ी डिस्काउंट डील के साथ पेश किया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहक 1350 रुपए की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।

विवो का यह दमदार फोन एक 6.77-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ आता है।

फ्लिपकार्ट सेल के आखिरी दिन 5500mAh बैटरी और 50MP सेल्फ़ी कैमरा वाले Vivo V40e की कीमत में तगड़ी कटौती, देखें डील

Vivo V40e 5G को इस समय Flipkart Republic Day Bonanza सेल के दौरान एक तगड़ी डिस्काउंट डील के साथ पेश किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन कुछ बढ़िया क्वालिटी का कॉन्टेन्ट ऑफर करता है और अपनी परफॉर्मेंस, डिजाइन और फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरा है। आइए देखते हैं कि विवो वी40e पर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं और इसकी नई कीमत क्या है।

Vivo V40e की कीमत और ऑफर्स

विवो वी40e 5G का बेस वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 28,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था। जबकि अभी यह फोन फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत पर लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहक 1350 रुपए की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर सभी बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यहाँ तक कि EMI लेनदेन पर आप सभी बैंक कार्ड्स पर 2500 रुपए की छूट पा सकते हैं।

इसके अलावा, अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके आप नए विवो फोन पर 17,800 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। कुछ चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर 2500 रुपए की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

विवो वी40e के स्पेसिफिकेशन्स

विवो का यह दमदार फोन एक 6.77-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट ऑफर करती है। डिवाइस एक 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है जिसे 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह विवो के कस्टम फनटच ओएस 14 पर काम करता है जो लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ओएस पर बना है।

फोटोग्राफी के शौकीनों को इसका ड्यूल रियर कैमरा सेटअप काफी पसंद आएंगे, जिसमें एक 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें कई सारे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मौजूद हैं। डिवाइस को पॉवर देने वाली एक 5500mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles