Google Pixel 10 5G Launch Details: लॉन्च से पहले ही जान लें पिक्सल 10 के बारे में ये 5 सबसे जरुरी पॉइंट्स
आज Pixel 10 Series का लॉन्च होने वाला है। हालाँकि, लॉन्च से काफी समय पहले ही पिक्स़ल सीरीज के फोन्स को लेकर कई लीक और अफवाहों के अलावा रेंडर और टीजर आदि के माध्यम से बहुत सी सामने आ चुकी है। लॉन्च से पहले ही हम जानते है कि फोन में किन स्पेक्स को जगह मिलने वाली है, कैमरा के डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य बहुत सी डिटेल्स भी सामने आई हैं। आइये 5 पॉइंट्स में सही प्रकार से समझते हैं कि आखिर आगामी Pixel 10 Series के फोन्स में क्या क्या मिल सकता है। कुलमिलाकर पिक्स़ल फोन्स को किन खासियतों के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
पिक्स़ल सीरीज में लॉन्च होंगे 4 फोन
लॉन्च से पहले ही सभी जानते है कि पिक्स़ल 10 सीरीज में 4 फोन्स को एंट्री मिलने वाली है। इस सीरीज में पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्सएल और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड को लॉन्च किया जाने वाला है।
पिक्सल 10 वैनिला में हो सकता है एक अतिरिक्त कैमरा
अब इसे या तो आप एक बड़ा अपग्रेड कह सकते हैं या इसे एक डाउनग्रेड के तौर पर भी देखा जा सकता है। असल में, जानकारी मिल रही है कि पिक्सल 10 वैनिला मॉडल में एक अतिरिक्त कैमरा को जगह दी जा सकती है। ऐसा भी इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह एक 5x Telephoto Lens हो सकता है। हालाँकि, इसके साथ ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि Google की और से इस कैमरा के शामिल करने के साथ ही मेन कैमरा सेंसर के साइज़ को कम किया जा सकता है। अब देखना होगा कि आखिर यह खबर कितनी सच है।
बेहतरीन और यूनीक डिज़ाइन अस्थेटिक में आ सकती है पिक्सल 10 सीरीज
हमने देखा है कि पिछले साल आये पिक्सल 9 सीरीज में कंपनी ने एक फ्लैट साइड के साथ फ्लोटिंग कैमरा वाइजर लुक को जगह दी है। यह काफी आकर्षक भी लगता है। हालाँकि, आजकल फोन्स में यह सब नजर आ चुका है, सभी इसे देख चुके हैं। इसका मतलब है कि इस बार कुछ नया हो सकता है, और कंपनी इस फोन सीरीज में कुछ ज्यादा दे सकती है।
पिक्सल 10 सीरीज में मिलेगा Tensor G5 प्रोसेस
कंपनी पिछले साल के Pixel 9 Series के जैसे ही नए वाले पिक्सल फोन्स में भी अपने खुद के Tensor प्रोसेसर को जगह देने वाली है। हालाँकि, यह प्रोसेसर G4 की पीढ़ी का ही नया यानी पांचवी पीढ़ी का प्रोसेसर होने वाला है। इसे आप Tensor G5 के तौर पर भी देख सकते हैं। पिछले प्रोसेसर को सैमसंग ने निर्मित किया था, हालाँकि G5 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसे TSMC की और से निर्मित किया जा सकता है। इसके अलावा यह 3nm प्रोसेस पर निर्मित होगा।
पिक्सल स्नैप चार्जिंग से लैस हो सकते हैं पिक्सल फोन
ऐसा माना जा रहा है कि पिक्सल फोन्स में इस बार पिक्सल स्नैप चार्जर के तौर पर नई तकनीकी को इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसा भी कह रही है कि इसे गूगल की और से MagSafe जैसा कुछ पेश किया जा सकता है। इससे पिक्सल फोन्स में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। हलांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।