घर में खुल जाएगा सिनेमा हॉल! लॉन्च हुआ 85 इंच का नया Mini LED 4K Smart TV, कीमत और फीचर्स जानें
Haier ने अपनी M70 सीरीज़ का मिनी LED TV किया लॉन्च।
TV में Mini LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
TV में मिलेंगे आपको Hands-free Voice Control जैसे दमदार फीचर्स।
अगर आप भी सोच रहे हैं कोई नया दमदार और किफायती स्मार्ट TV खरीदने की तो ज़रा थम जाइये क्योंकि Haier ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Mini LED M70 Series TV लॉन्च कर दिया है कंपनी ने इस TV में Mini LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है इसी के साथ कंपनी ने इस TV के 43 इंच से लेकर 85 इंच तक के 5 स्क्रीन साइज मॉडल भी पेश किए हैं।
Surveyइसी के साथ इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने TV में AI Picture Quality Engine, Dolby Vision और HDR10+ जैसे दमदार फीचर्स दिए हैं। इस सीज़ीज़ के टॉप मॉडल की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है और अन्य मॉडल्स की कीमत 39,190 रुपये से शुरू है।
Haier M70 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
बात करें अगर इस TV के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें Haier M70 सीरीज में 4K रेजोल्यूशन वाला Mini LED D-LED पैनल मिल रहा है इसी के साथ एक ऐसा फीचर भी है जिससे Micro Dimming टेक्नोलॉजी का उपयोग करके किसी फोटो का कई हिस्सों में एनालाइसिस करके ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को सीन के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।
TV में कंटेंट की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और हाइलाइट्स को बेहतर करने वाले AI HDR Enhancer HDR के साथ AI Picture Quality Engine भी मिलता है जिससे रियल टाइम में कंटेंट को प्रोसेस किया जा सकता है। बल्कि इतना ही नहीं, इसमें AI Motion के साथ मिलता है AI Noise Reduction जिससे तेज़ मूवमेंट वाले वीडियोज़ में ज़्यादा क्लैरिटी आती है और विजुअल नॉइस भी कम होती है।
50W का ऑडियो और Dolby Atmos
अगर ऑडियो की बात करें तो इस TV के सबसे बड़े मॉडल और 55 इंच वाले मॉडल में 50W के 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड सबवूफर भी दिया गया है। वहीं 43 इंच मॉडल में 30W ऑडियो आउटपुट मिलता है। इतना ही नहीं, बल्कि यह TV Dolby Atmos और Total Sonics को भी सपोर्ट करते हैं।
गेमिंग के लिए भी मिलेंगे ज़बरदस्त फीचर्स
गेमिंग की अगर बात करें तो TV में लॉन्ग टर्म गेमिंग के लिए MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसी के साथ इसमें Gaming Bar, Shadow Enhancement और Crosshair Assist भी मिलता है। इसी के साथ इसमें गेमिंग के लिए 120Hz (DLG) फीचर का भी सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि स्पेसिफिकेशन में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60Hz बताया गया है।
मिलेगा Google TV और Gemini का भी सपोर्ट
टीवी में Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स विजुअल, वीडियो और टेक्स्ट बेस्ड जवाब ले सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइसेज को आसानी से कंट्रोल भी कर सकते हैं। अगर इसके राम और स्टोरेज की बात करें तो Haier M70 सीरीज Google TV से लैस है और इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और इसी के साथ इसका सबसे खास फीचर है इसका Hands-free Voice Control फीचर।
Haier M70 Series के वैरिएंट्स की कीमत
- 43 इंच मॉडल – 39,190 रुपये
- 55 इंच मॉडल – 56,590 रुपये
- 65 इंच मॉडल – 74,990 रुपये
- 75 इंच मॉडल – 1,02,990 रुपये
- 85 इंच मॉडल – 1,69,990 रुपये
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 जैसा डिट्टो दिखने वाला Galaxy S26 FE जल्द होगा लॉन्च, हो गया बड़ा खुलासा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
