WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना फोन नंबर के भी होगी वीडियो और ऑडियो कॉल, सामने वाला हो जाएगा हैरान

WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब जल्द ही ऐप में ऐसा फीचर आने वाला है जो आपकी प्राइवेसी और सुविधा दोनों को बेहतर बना देगा. आने वाले अपडेट के साथ WhatsApp यूज़र्स को यूजरनेम के जरिए कॉल और चैट करने की सुविधा मिलने वाली है. यानी अब किसी का फोन नंबर शेयर किए बिना भी आप उसे कॉल या मैसेज कर पाएंगे.

इस फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. खासतौर पर भारतीय ऐप Arattai पहले से ही इस सुविधा के साथ चर्चा में है. अब Meta इस फीचर को WhatsApp में जोड़कर अपने प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना चाहता है.

WhatsApp Username फीचर ऐसे करेगा काम

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक @username बना सकेंगे. इसके बाद कोई भी व्यक्ति सिर्फ इस यूजरनेम को सर्च करके उनसे चैट या कॉल कर सकेगा वह बिना मोबाइल नंबर जाने. WABetaInfo के अनुसार, हालिया iOS और Android बीटा वर्जन में ऐसा कोड पाया गया है जो इस फीचर के डेवलपमेंट की पुष्टि करता है.

नए फीचर में होगी कई फंक्शनलिटी

  • Calls टैब में सर्च बार से आप किसी यूज़रनेम को सर्च कर सकेंगे.
  • रिजल्ट आने पर वॉइस या वीडियो कॉल बटन से सीधे कॉल की जा सकेगी.
  • यूज़र की प्राइवेसी सेटिंग के अनुसार, कॉलर को प्रोफाइल फोटो भी दिख सकती है.
  • इस तरह WhatsApp का यह फीचर Telegram या Arattai जैसे ऐप्स की तरह नंबरलेस कनेक्शन को संभव बनाएगा.
  • यूजरनेम कॉलिंग के साथ बढ़ेगा सुरक्षा का खतरा इसलिए आएगा “Username Key” फीचर

WhatsApp ने माना है कि यूजरनेम फीचर के साथ स्पैम और फ्रॉड की आशंका भी बढ़ सकती है. क्योंकि कोई भी व्यक्ति केवल यूजरनेम जानकर किसी को कॉल या मैसेज कर सकता है, यह यूज़र प्राइवेसी के लिए संभावित खतरा हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp एक नया सिक्योरिटी टूल “Username Keys” लाने जा रहा है.

कैसे काम करेगा ये फीचर?

कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल करने से पहले एक यूनिक सिक्योरिटी कोड (key) डालनी होगी.

यह कोड केवल सही यूजर के पास होगी, जिससे अनचाही कॉल या स्पैम रोके जा सकें.

WhatsApp उम्मीद कर रहा है कि यह सिस्टम स्पैमर्स, स्कैमर्स और बॉट कॉल्स को काफी हद तक रोकने में मदद करेगा.

प्राइवेसी और सुविधा दोनों में बड़ा बदलाव

अब तक WhatsApp की सबसे बड़ी सीमा यह थी कि चैट या कॉल के लिए फ़ोन नंबर शेयर करना अनिवार्य था. लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूज़र सिर्फ यूजरनेम शेयर करके कनेक्ट हो सकेंगे जो खासकर पब्लिक ग्रुप्स, कम्युनिटी या प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी होगा. यह बदलाव WhatsApp के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम है क्योंकि अब Telegram, Signal और Arattai जैसे ऐप्स भी प्राइवेसी-फोकस्ड यूज़रनेम सिस्टम से यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं.

फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में फीचर

WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर अभी डेवलपमेंट और लिमिटेड बीटा टेस्टिंग स्टेज में है. Meta ने अभी तक इसकी पब्लिक रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फीचर 2026 की शुरुआत तक स्टेबल वर्जन में रोलआउट किया जा सकता है.

क्यों है यह अपडेट खास

नंबरलेस कम्युनिकेशन: अब कोई भी आपका फ़ोन नंबर जाने बिना आपसे बात कर सकेगा.

बढ़ी प्राइवेसी: व्यक्तिगत नंबर सुरक्षित रहेगा, खासकर बिजनेस और पब्लिक यूजर्स के लिए.

स्पैम से सुरक्षा: Username Key फीचर से अनजान लोगों की कॉल को फिल्टर किया जा सकेगा.

मल्टीपल प्लेटफॉर्म सपोर्ट: iOS और Android दोनों के लिए समान फंक्शनलिटी.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card New Rules! नवंबर से बदल गए कई नियम, घर बैठे हो जाएंगे ज्यादातर काम, जान लें काम की बातें

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :