WhatsApp पर आया Incognito Chat फीचर, बिना डर के कर पाएंगे प्राइवेट चैट, पूरी तरह से सेफ रहेगी पर्सनल बातचीत
WhatsApp में Incognito Chat फीचर लॉन्च
Meta AI से प्राइवेट बातचीत संभव
चैट खत्म होते ही डेटा डिलीट
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर पेश किया है, जिसका नाम Incognito Chat with Meta AI है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अब AI से संवेदनशील सवाल पूछ सकते हैं, बिना इस डर के कि उनकी चैट सेव होगी या कोई देख पाएगा.
SurveyWhatsApp का Incognito Chat फीचर
यह फीचर Meta AI के साथ एक अलग और प्राइवेट चैट सेशन खोलता है, जिसे केवल यूजर ही देख सकता है. जैसे ही यह चैट खत्म होती है, सारी बातचीत अपने आप डिलीट हो जाती है. यानी कोई चैट हिस्ट्री सेव नहीं होती. Meta के अनुसार, इस दौरान कंपनी भी आपके मैसेज या जवाब नहीं देख सकती. चैट पूरी तरह सुरक्षित और प्रोटेक्टेड सिस्टम में प्रोसेस होती है.

Private Processing टेक्नोलॉजी से मिलेगी सुरक्षा
Incognito Chat फीचर Meta की Private Processing टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इस तकनीक में आपकी जानकारी एक अलग सुरक्षित सिस्टम में प्रोसेस होती है, जो Meta के सर्वर से अलग रहता है. इसके अलावा आपका IP एड्रेस और पहचान से जुड़ी जानकारी भी छुपाई जाती है, जिससे आपकी प्राइवेसी और मजबूत होती है. चैट के दौरान मैसेज एन्क्रिप्टेड रहते हैं और जैसे ही सेशन खत्म होता है, डेटा पूरी तरह डिलीट हो जाता है.
खास है ये नया फीचर
यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है जो हेल्थ, फाइनेंस या पर्सनल मामलों से जुड़े सवाल AI से पूछना चाहते हैं. अब उन्हें यह चिंता नहीं होगी कि उनकी जानकारी सेव हो रही है या भविष्य में इस्तेमाल हो सकती है. WhatsApp का कहना है कि यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी प्राइवेसी को AI चैट में भी लाने की कोशिश है.

जल्द मिलेगा सभी यूजर्स को फीचर
फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा और आने वाले महीनों में WhatsApp और Meta AI ऐप दोनों पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा कंपनी Side Chat नाम के एक और फीचर पर काम कर रही है, जो प्राइवेट AI मदद को मौजूदा चैट के अंदर ही उपलब्ध कराएगा.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile