iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
iPhone Air पर 24,000 रुपये छूट
कीमत 95,900 रुपये से नीचे
Flipkart सेल में बड़ा मौका
अगर आप प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय है. Flipkart की Sasa Lele सेल अब Black और Prime मेंबर्स के लिए 8 मई से शुरू हो चुकी है. जबकि सभी यूजर्स के लिए यह 9 मई से शुरू हो गई है. इस सेल में कई iPhone मॉडल्स पर भारी छूट मिल रही है, जिसमें iPhone Air सबसे ज्यादा चर्चा में है.
SurveyiPhone Air की कीमत में बड़ी गिरावट
iPhone Air को लॉन्च के समय 1,19,900 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन अब यह Flipkart पर 99,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा Flipkart Axis बैंक कार्ड ऑफर के जरिए 4,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 95,900 रुपये से भी नीचे आ जाती है. कुल मिलाकर इस फोन पर करीब 24,000 रुपये तक की बचत हो रही है.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में सबसे अलग
iPhone Air को कंपनी का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वजन करीब 165 ग्राम है, जिससे यह बेहद हल्का और प्रीमियम महसूस होता है. फोन में Ceramic Shield 2 दिया गया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने में मदद करता है. इसके साथ टाइटेनियम फिनिश फोन को और प्रीमियम लुक देता है.
परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स
इस फोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 17 Pro में भी मिलता है, हालांकि इसमें एक GPU कोर कम है.
फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्राइट और कलरफुल विजुअल्स देता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो iPhone 17 जैसा ही है. यह कैमरा खासकर अच्छी रोशनी में शानदार फोटो क्लिक करता है. फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है, जो 24MP सेंसर पर आधारित है और पोर्ट्रेट व लैंडस्केप सेल्फी को सपोर्ट करता है.

बैटरी और अन्य डिटेल्स
हालांकि, Apple बैटरी कैपेसिटी का आधिकारिक खुलासा नहीं करता, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Air में 3149mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी iPhone 17 की 3692mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है, लेकिन फोन का पतला डिजाइन इसे अलग बनाता है.
खरीदने का सही समय
RAM की कमी के कारण स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में इस तरह की सेल यूजर्स के लिए अच्छा मौका बनकर आती है. अगर आप एक स्लिम, प्रीमियम और पावरफुल iPhone लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile