परिवार के बुज़ुर्गों या कुछ अन्य सदस्यों के लिए पैसों ज़िम्मेदारियों को संभालना अक्सर चुनौती भरा हो सकता है। लेकिन अब UPI Circle ने इस काम को आसान बना दिया है। इस नए फीचर की मदद से आप दूसरों की तरफ से सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भुगतान कर सकते हैं। यह खासतौर से बुज़ुर्गों की मदद, युवाओं के खर्च पर नियंत्रण और छोटे कारोबारियों के लिए प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रूप से सौंपने में कारगर है।
NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने BHIM ऐप पर UPI Circle नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को उनके पांच सबसे भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स को भुगतान की अनुमति देने का ऑप्शन देता है। इसे कुछ हद तक प्रतिनिधित्व के रूप में पेश किया गया है, जिसमें हर लेनदेन के लिए प्राइमरी यूज़र की स्वीकृति ज़रूरी होगी।
इस फीचर के तहत एक प्राइमरी यूज़र पांच सेकेंडरी यूज़र्स को अधिकार दे सकता है कि वो उसके बिहाफ़ पर भुगतान कर सकें। लेकिन हर भुगतान से पहले प्राइमरी यूज़र को BHIM ऐप पर UPI PIN से स्वीकृति देनी होगी। इससे न केवल लेनदेन ट्रांसपेरेंट और नियंत्रित रहते हैं, बल्कि सभी गतिविधियों की जानकारी भी रियल टाइम में मिलती है।
यह भी पढ़ें: खुशबू वाले फोन की पहली सेल आज, कम कीमत में एक से एक गजब फीचर, दूसरे डिवाइसेज को भी कर देता है चार्ज
NBSL की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, ललिता नटराज ने कहा, “UPI Circle पैसे साझा करने और प्रबंधित करने के तरीके को और बेहतर बनाता है, जिससे एक ज्यादा जुड़ा हुआ समाज बनता है।”
यह फीचर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके पास UPI लिंक्ड बैंक अकाउंट नहीं है। वो अपने भरोसेमंद यूज़र्स से भुगतान के लिए कह सकते हैं, जिसे रियल टाइम में BHIM ऐप पर स्वीकार किया जा सकता है।
BHIM ऐप के अलावा, यह सुविधा अन्य प्रमुख UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट का फुल डोज़: फ्री Netflix देने वाले Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान, कौन-सा है सबसे सस्ता?