UIDAI ने उठाया एक अनोखा कदम: अब अन्य डॉक्यूमेंट्स के बिना करिए आधार कार्ड अपडेट

UIDAI ने उठाया एक अनोखा कदम: अब अन्य डॉक्यूमेंट्स के बिना करिए आधार कार्ड अपडेट
HIGHLIGHTS

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए हमेशा कुछ अन्य डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने पड़ते हैं।

लेकिन अब UIDAI ने एक नया आधार अपडेट जारी किया है।

नए आधार अपडेट की मदद से आप बिना किसी अन्य डॉक्यूमेंट के अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड भारत के लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोग होने वाला डॉक्यूमेंट है जिसे अपडेट करने के लिए कुछ अन्य डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है। कुछ लोगों के पास ये अन्य डॉक्यूमेंट्स मौजूद नहीं होते, इसलिए UIDAI ने आधार कार्ड संबधित कुछ नियमों को लचीला बनाया है ताकि ऐसे नागरिकों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

आपके परिवार का कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का सदस्य जो परिवार का मुखिया हो वह अपनी सहमति से परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की डिटेल्स को बताए गए प्रोसेस के अनुसार अपडेट कर सकता है।

"हेड ऑफ फैमिली" आधार अपडेट 

सरकार के माध्यम से भारतीय नागरिकों के लिए "हेड ऑफ फैमिली" पर आधारित एक नया और उपयोगी आधार अपडेट जारी किया गया है जिसकी मदद से इस प्रोसेस का उपयोग करके परिवार का मुखिया परिवार के किसी भी सदस्य के आधार में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने में सक्षम होगा। यह नया अपडेट ऐसे नागरिकों के बहुत काम आने वाला है जिनके पास आधार के अतिरिक्त कोई अन्य डॉक्यूमेंट नहीं है।

अगर परिवार के सदस्यों के पास राशन कार्ड या मार्कशीट आदि जैसे मुखिया से संबंध दर्शाने वाले कोई डॉक्यूमेंट नहीं हैं, तो UIDAI के द्वारा बताए गए प्रोसेस के फॉरमैट के अनुसार फैमिली का हेड अपनी सहमति जाहिर करके सदस्यों का आधार अपडेट कर सकता है। 

आधार अपडेट फीस 

सरकार से यह जानकारी मिली है कि लाखों लोग अलग अगल कारणों से अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाकर बस रहे हैं, इसलिए यह सेवा लोगों के बहुत अधिक काम आ सकती है। UIDAI की एड्रेस अपडेट सेवा के साथ आपको यह ऑप्शन मिल रहा है कि आप My AADHAAR पोर्टल के माध्यम से सिर्फ Rs 50 की फीस में परिवार के एक सदस्य का आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए आपको पोर्टल पर जाकर फैमिली के हेड का आधार नंबर एंटर करना होगा। जब उस नंबर को वेरिफाई कर दिया जाएगा तो आपको परिवार के मुखिया से संबंध का किसी भी डॉक्यूमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इस तरह से अप्लाई करने के बाद जिस सदस्य का आधार नंबर दिया गया है उसके पास एक SMS आएगा और फिर उसे आधार अपडेट को एक्सेप्ट करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo