Download Aadhaar For Free
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लाखों आधार धारकों के लिए फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट्स के लिए डेडलाइन को 14 जून, 2025 तक बढ़ा दिया था। इससे पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर, 2024 थी, लेकिन सरकार ने नागरिकों को एक भी रुपया खर्च किए बिना अपनी आधार डिटेल्स को अपडेट करने में मदद करने के लिए इस डेडलाइन को और 6 महीने बढ़ा दिया था। यह ऑफर केवल ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के जरिए आधार अपडेशन करने वालों के लिए है।
इस बढ़ी हुई विंडो के तहत यूजर्स myAadhaar पोर्टल के जरिए अपनी प्रमुख डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे कि प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (PoI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) को अपडेट कर सकते हैं, जो पूरी तरह से मुफ़्त है। हालांकि, 15 जून, 2025 से अगर आप इन बदलावों को ऑफलाइन करवाने के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएंगे, तो वर्तमान ऑफलाइन शुल्क की तरह 50 रुपए का अपडेट शुल्क लागू होगा।
UIDAI ने खास तौर से उन लोगों से आग्रह किया है जिनका आधार कार्ड बने 10 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उन्होंने अब तक इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी जानकारी को अपडेट नहीं किया है। आधार डेटा को करेंट रखने से सरकारी सेवाओं और सब्सिडी, जो सटीक पहचान पर निर्भर करती हैं, प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है ये 8.5 रेटिंग वाली हिन्दी क्राइम सीरीज, आते ही OTT पर मचा दी थी सनसनी
सहमति के बाद आपका अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधे वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह तरीका तेज़, सुविधाजनक और मुफ़्त है, लेकिन सिर्फ 14 जून, 2025 तक।
यह भी पढ़ें: IPL खत्म, फिर भी चल रहा Jio Unlimited Offer 2025, जानें कब तक मिलेगा फ्री JioHotstar और Home WiFi एक्सेस