इस हफ्ते माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज़ के अलावा, बॉबी देओल और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज़ भी होंगी रिलीज़

HIGHLIGHTS

द फेम गेम 25 फरवरी को होगी Netflix पर रिलीज़

OTT पर डेब्यू करने वाली हैं माधुरी दीक्षित

Love Hostel और Lock up जैसी शॉ भी इस हफ्ते हो रहे हैं रिलीज़

इस हफ्ते माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज़ के अलावा, बॉबी देओल और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज़ भी होंगी रिलीज़

इस हफ्ते आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और वलिमै जैसी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। हालांकि, थिएटर के अलावा, OTT पर भी नई वेब सीरीज़ और फिल्मों का आना जारी है। इसी हफ्ते माधुरी दीक्षित भी OTT पर डेब्यू करने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफते रिलीज़ होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ के बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Rs 30,000 की श्रेणी में realme 9 Pro+ को कड़ी टक्कर दे रहा है OnePlus Nord CE 2

The Fame Game

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 25 फरवरी को थ्रिलर वेब सीरीज़ द फेम गेम रिलीज़ हो रही है। सीरीज़ से माधुरी दीक्षित OTT पर डेब्यू करने वाली हैं। वेब सिरीज़ में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी मुख्य भूमिकाओं नज़र आएंगे।

Love Hostel

25 फरवरी को ही जी5 (Zee5) पर लव हॉस्टल फिल्म रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में नज़र आने वाले हैं, मगर फिल्म में सबसे अधिक चर्चा बॉबी देओल के नेगेटिव किरदार की हो रही है। यह एक लव स्टोरी है जिसमें ऑनर किलिंग के मुद्दे को भी दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: डेली इस्तेमाल करें कितना भी इंटरनेट, 30 दिनों तक चलने वाला Reliance Jio का गदर प्लान

A Discovery of Witches

अगले कंटेन्ट की बात करें तो 25 फरवरी को ही सोनी-लिव (Sonyliv) पर रिलीज किया जाएगा। यह ऑल सोल्स की बेस्ट सेलिंग ट्रिलॉडी पर आधारित सीरीज़ है और यह इसका तीसरा भाग है।

Lock up

MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर आ रहा नया रियलिटी शॉ Lock up 27 फरवरी से स्ट्रीम किया जाना है। शॉ में 16 कंटेस्टेंट को 72 दिनों के लिए एक जेल में कैद करके रखा जाएगा जिन्हें एविक्शन से बचने के लिए अपने डार्क सीक्रेट्स सबसे सामने रिवील करने होंगे।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile