Starlink कनेक्शन के लिए चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, कंपनी को मिल गई मंजूरी, वेरिफिकेशन में होगी आसानी

Starlink कनेक्शन के लिए चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, कंपनी को मिल गई मंजूरी, वेरिफिकेशन में होगी आसानी

Elon Musk की अगुवाई वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत सरकार से देश में सैटेलाइट-बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस देने की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह कस्टमर ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar Authentication का इस्तेमाल करेगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फैसले के बाद Starlink की सर्विस को अपनाना लोगों के लिए और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. Starlink की ओर से जारी बयान के मुताबिक, Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने कंपनी को अपने साथ ऑनबोर्ड कर लिया है. अब Aadhaar e-KYC के जरिए यूजर्स का ऑनबोर्डिंग किया जाएगा.

कस्टमर वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा आसान

इससे न केवल रेगुलेटरी कम्प्लायंस आसान होगा बल्कि कस्टमर वेरिफिकेशन प्रोसेस भी पूरी तरह से डिजिटल और स्मूद रहेगा. Starlink का दावा है कि उसके पास अभी भारत में करीब 20 लाख ग्राहकों को जोड़ने की क्षमता है. कंपनी की सर्विस का फायदा ग्रामीण और सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जहां फिलहाल हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा सीमित है.

Starlink Satellite Communication को UIDAI ने Sub-Authentication User Agency और Sub-eKYC User Agency का दर्जा दिया है. इस मौके पर UIDAI CEO Bhuvnesh Kumar, UIDAI Deputy Director General Manish Bhardwaj और Starlink India Director Parnil Urdhwareshe मौजूद रहे.

Airtel और Reliance Jio के साथ भी पार्टनरशिप

इसके अलावा Starlink ने भारत में अपनी सर्विस को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए Bharti Airtel और Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप भी की है. इन टेलीकॉम दिग्गजों के साथ मिलकर Starlink की योजना है कि देश के दूर-दराज़ इलाकों में भी सैटेलाइट इंटरनेट को लोगों तक पहुंचाया जा सके.

इस कदम को डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. Aadhaar जैसी भरोसेमंद डिजिटल आईडेंटिटी और Starlink की ग्लोबल सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का यह तालमेल देश में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नया अध्याय खोल सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio के छक्के छुड़ाने Airtel दोबारा लाया ये प्लान, 1.5GB डेली डेटा के साथ कई बेनिफिट्स, जान लें सभी फायदे

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo