Aadhaar में नाम बदलने से पहले जान लें नया नियम, इन दस्तावेजों के बिना अटक सकता है अपडेट

By
HIGHLIGHTS

UIDAI आधार कार्ड में नाम अपडेट के लिए नयी SOP लेकर आई है।

नयी SOP के तहत आधार में महत्त्वपूर्ण बदलाव के लिए एफिडेविट अनिवार्य होगा।

नाम में छोटी गलतियों को ठीक करने के लिए अन्य दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं।

अगर आपने अपना आधार कार्ड बनवाते समय कोई गलती कर दी है, और अब आप उसे सही करवाना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए पहले वाली प्रक्रिया मान्य नहीं होगी। अब आप अगर अपने आधार कार्ड में दर्ज हुए गलत नाम को ठीक करवाने अपने निजी आधार केंद्र पर पहुंचते हैं, तो वहां आपको विशिष्ट शपथपत्र और पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाने होंगे। आइये UIDAI की इस नई SOP के बारे में ज़रा विस्तार से जानते हैं।

हाल ही में UIDAI ने आधार में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर नई SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी की है। इस SOP के तहत आधार कार्ड में नाम से जुड़े बदलाव के लिए प्रोसेस को पहले से ज़्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है। अब अगर आपको आधार में नाम अपडेट कराना है, तो उस से पहले आपको ये समझना ज़रूरी है कि आपके मामले में किस तरह की प्रक्रिया और कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी।

आधार अपडेट की नयी SOP आने से क्या बदला?

UIDAI की नयी SOP के तहत आधार कार्ड में नाम से जुड़े हर बदलाव को एक ही तरह से नहीं देखा जाएगा। नाम में किस तरह का बदलाव होना है उसके आधार पर प्रोसेस और ज़रूरी दस्तावेज़ अलग भी हो सकते हैं। इसीलिए आधार में अपना नाम अपडेट कराने से पहले आपको अपनी स्थिति के हिसाब से सही प्रोसेस को समझना ज़रूरी है। अगर आपके नाम में कोई छोटे-मोटे या मामूली बदलाव ही होने हैं तो आपसे अलग अलग दस्तावेज़ों की मांग की जा सकती है, लेकिन वहीं अगर आपके आधार में बड़े और महत्त्वपूर्ण बदलाव होने हैं तो आपको शपथपत्र यानी एफिडेविट की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसे में सिर्फ आधार केंद्र जाने से काम नहीं बनेगा, आपको अपने साथ ज़रूरी कागज़ात भी रखने होंगे।

एफिडेविट कब पड़ सकता है ज़रूरी?

अगर आपके आधार में बहुत ही बड़ा और महत्त्वपूर्ण बदलाव हो रहा है तो आपको एफिडेविट की ज़रूरत पड़ सकती है। सही व्यक्ति और सही दस्तावेजों के आधार पर बदलाव करने के लिए आपसे शपथपत्र की मांग की जाएगी। अगर आप शादी के बाद नाम बदलने, नाम की स्पेलिंग में बड़ा बदलाव करने या किसी दूसरी वजह से नाम अपडेट कराने जा रहे हैं, तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके मामले में कौन से दस्तावेज़ आपसे मांगे जा सकते हैं।

आधार अपडेट कराने से पहले क्या करें?

अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कराना है तो सबसे पहले आपको अपने मौजूदा आधार कार्ड के नाम, और अपडेट होने वाले नए नाम के बीच अंतर देखना होगा। उसके बाद UIDAI की नयी प्रक्रिया के अनुसार अपने दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। ध्यान रहे कि सभी ज़रूरी दस्तावेज़ मौजूद होने पर ही प्रक्रिया को शुरू कराएं, क्योंकि इससे बाद में आपको बार-बार सेंटर जाने की तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। आधार में नाम का अपडेट होना अपने में ही एक बड़ी बात है तो याद रहे कि ये कोई ऐसा काम नहीं जिसे बिना दस्तावेज या गलत जानकारी के साथ कराया जा सके। UIDAI की इस नयी प्रक्रिया का उद्देश्य इस काम को और सहज और सरल बनाना है।

आपके लिए क्या बदला?

अगर सरल भाषा में कहा जाए, तो आधार में अब नाम बदलने से पहले आपको अपनी स्तिथि और ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी रखना ज़्यादा ज़रूरी है। हालांकि अगर आपके नाम में छोटी गलती है तो उसको बदलने की प्रक्रिया अलग हो सकती है, लेकिन बड़े बदलाव के लिए एफिडेविड और दुसरे दस्तावेज़ अनिवार्य हैं। अगली बार जब भी अपने नाम को अपडेट कराने आप आधार केंद्र पहुंचे तो सिर्फ अपना आधार कार्ड ही न लेकर जाए, बल्कि पहले ये जांच लें कि नाम में किस तरह का बदलाव होना है और उसके लिए UIDAI की नई प्रक्रिया के तहत कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। इससे आप अपना समय बचाने के साथ अपडेट की प्रक्रिया को भी आसानी से समझ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा! 45 हजार से कम में मिलते हैं ये 5 तगड़े स्मार्टफोन्स



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By