Digit.in

UIDAI की इस नई सर्विस से घर बैठे होगा आधार से संबंधित हर जरूरी काम, चुटकयों में मिलेगा हर सवाल का जवाब

Highlights

UIDAI ने नवंबर 2022 में अपना नया आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग-आधारित चैटबॉट 'Aadhaar Mitra' लॉन्च किया था।

UIDAI ने एक QR कोड भी साझा किया है जिसे आप स्कैन करके आधार मित्र चैटबॉट का एक्सेस ले सकते हैं।

UIDAI का एक टोल-फ्री नंबर 1947 है जो ढेरों सेवाएं पेश करता है।

UIDAI की इस नई सर्विस से घर बैठे होगा आधार से संबंधित हर जरूरी काम, चुटकयों में मिलेगा हर सवाल का जवाब

भारतीय नागरिक अब यूनिक आइडेन्टिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा IVRS पर बनाई गई नई सेवाओं का अनुभव कर सकते हैं। UIDAI एक वैधानिक अथॉरिटी है जिसे भारतीय सरकार द्वारा आधार ऐक्ट 2016 के प्रावधानों के तहत स्थापित किया गया था। UIDAI का एक टोल-फ्री नंबर है जो ढेरों सेवाएं पेश करता है। इसका वैध टोल-फ्री नंबर 1947 है जो 24 घंटे उपलब्ध रहता है। 

Aadhaar

इस साल की शुरुआत में UIDAI ने इस टोल-फ्री नंबर पर कई सारी नई सेवाएं रोल आउट की थीं जिनमें ये शामिल हैं: 

- अपना आधार एनरोलमेंट/अपडेट स्टेटस जानें। 
- अपना आधार PVC कार्ड स्टेटस जानें। 
- अपना आधार कम्पलेन्ट स्टेटस जानें। 
- आधार एनरोलमेंट सेंटर लोकेट करें। 
- आधार और इससे संबंधित सेवाओं के बारे में SMS के जरिए जानकारी पाएं। 

Chatbot Aadhaar Mitra 

UIDAI ने नवंबर 2022 में अपना नया आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग-आधारित चैटबॉट 'Aadhaar Mitra' लॉन्च किया था। आधार मित्र चैटबॉट लोगों को अपने आधार कार्ड-संबधित सवालों के जवाब जाने में मदद करने के लिए लॉन्च किया गया था। इसके अलावा नागरिक इस आधार मित्र चैटबॉट का इस्तमल करके कम्पलेन्ट फ़ाइल कर सकते हैं और कम्पलेन्ट का स्टेटस भी जान सकते हैं। 

Aadhaar

UIDAI ने एक QR कोड भी साझा किया है जिसे आप स्कैन करके आधार मित्र चैटबॉट का एक्सेस ले सकते हैं। हालांकि, अगर कोई नागरिक किसी भी कारण से QR कोड स्कैन नहीं कर पाता है तो वह UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आधार मित्र चैटबॉट को एक्सेस कर सकता है। 

बता दें कि अगर आपने काफी समय से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो आप 14 सितंबर 2023 तक मुफ़्त में ऑनलाइन आधार अपडेट कर सकते हैं। पहले इस फ्री सर्विस की डेडलाइन 15 मार्च से 14 जून थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया था। इसलिए अब आपको अपना आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए एक भी पैसे का भुगतान नहीं करना होगा।  

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles