अपने इन सबसे बेहतरीन 5 फीचर्स के चलते देसी ऐप Arattai बना नंबर 1, WhatsApp रह गया पीछे! 4 नंबर वाले के हो जायेंगे जबरा फैन
भारत अब डिजिटल कम्युनिकेशन के दौर में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी दिशा में, Zoho ने पेश किया है Arattai, एक देसी मैसेंजर ऐप जिसे WhatsApp का मजबूत अल्टरनेटिव माना जा रहा है। यह ऐप न केवल ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स को चुनौती दे रहा है बल्कि ऐसे कई फीचर्स से भी लैस है जो फिलहाल WhatsApp पर उपलब्ध ही नहीं हैं। आइए जानते हैं उन खास 5 फीचर्स के बारे में जो आपको Arattai में तो मिलने वाले हैं, लेकिन WhatsApp पर यह फीचर अभी के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। इसी कारण ऐसा कहा जा रहा है कि Arattai कहीं न कहीं WhatsApp से आगे निकल जा रहा है।
मोबाइल नंबर के बिना चैटिंग
Arattai का सबसे बड़ा फीचर यह है कि इसमें यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकते हैं। बस एक यूनिक यूज़रनेम बनाकर बातचीत शुरू की जा सकती है। साथ ही, ऐप में आसानी से फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और लोकेशन शेयर करने का भी ऑप्शन मिलता है। इस तरह की सुविधा फिलहाल WhatsApp पर उपलब्ध नहीं है।
डेडिकेटेड मीटिंग फीचर
Arattai यूज़र्स को ऐप के अंदर ही डेडिकेटेड मीटिंग बनाने का ऑप्शन भी दे रहा है। यह फीचर बिज़नेस मीटिंग्स या ग्रुप डिस्कशंस के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। दूसरी ओर, WhatsApp सिर्फ बेसिक कॉल लिंक या शेड्यूलिंग फीचर तक ही सीमित है।
मेंशन्स (Mentions)
ग्रुप चैट्स में एक्टिव रहने वाले यूज़र्स के लिए Arattai का Mentions फीचर बेहद काम का है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि किस चैट में आपको मेंशन किया गया है। इससे महत्वपूर्ण मैसेज ढूंढना आसान हो जाता है। WhatsApp में ऐसा कोई एग्रीगेटेड व्यू नहीं मिलता है।
पॉकेट्स (Pockets)
Arattai का Pockets फीचर खास मैसेज, मीडिया और नोट्स को सुरक्षित रूप से क्लाउड में स्टोर करता है। बाद में इन्हें किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है। WhatsApp सिर्फ चैट बैकअप पर निर्भर करता है और इस तरह का अलग से सिक्योर स्टोरेज ऑप्शन नहीं देता।
स्टोरी नोटिफिकेशन्स
Arattai में यूज़र्स अपनी पसंद के कॉन्टैक्ट्स की स्टोरी पोस्ट्स के लिए नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं। यानी, जब भी कोई चुना हुआ कॉन्टैक्ट स्टोरी शेयर करेगा, आपको तुरंत अलर्ट मिलेगा। यह फीचर WhatsApp में फिलहाल मौजूद नहीं है।