भारत में कब लॉन्च हो रहा Starlink का बिना तार वाला इंटरनेट, देखें प्राइस, प्लान डिटेल्स और उपलब्धता की सम्पूर्ण जानकारी
ऐसा माना जा रहा है कि भारत के बाजार में Starlink की ओर से बेहद जल्दी ही सेवाओं को शुरू कर दिया जाने वाला है। भारत में टेलीकॉम मंत्रालय से लाइसेन्स प्राप्त करने के बाद अब स्टारलिंक आने वाले कुछ महीने में अपनी सेवाओं को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकता है। Starlink की ओर से इस सेवा के शुरू होने के साथ ही देश में हाई-स्पीड इंटरनेट को सभी इलाकों में खासकर उन इलाकों में जहां इंटरनेट अभी तक नहीं पहुंचा है, देने की योजना है। अभी भी देश में बहुत से ऐसे इलाके हैं जहां ब्रॉडबैंड इंटरनेट भी नहीं पहुंचा है।
क्या हो सकती है Starlink के प्लांस की इंडियन कीमत
अगर हम ANI की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके अनुसार सामने आ रहा है कि Starlink के hardware Kit के साथ देश में यह सेवा लगभग लगभग 33,000 रुपये के आसपास में शुरू की जा सकती है। हार्डवेयर किट में आपको स्टारलिंक की ओर से सैटेलाइट डिश के साथ साथ राउटर भी दिया जाने वाला है। इस सेवा को कंपनी की ओर से भारत के पड़ोसी देशों जैसे भूटान और बांग्लादेश में शुरू कर दिया है।
अगर मासिक Subscription Plans को देखा जाए तो अनलिमिटेड प्लांस के लिए आपको लगभग लगभग 3000 रुपये के आसपास का खर्च आएगा। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि Starlink अपनी सेवाओं को देश में एक महीने के लिए ट्रायल फेज के दौरान फ्री में दे सकता है। इससे यूजर्स इस सेवा को चेक कर पाएंगे कि यह कैसी चल रही है।
कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में Starlink Plans के दाम क्या थे?
अगर अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो ऐसा कहा गया था कि Starlink देश में बेहद ही कम प्राइस पर अपनी सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। ऐसा माना जा रहा था कि इस सेवा को देश में 840 रुपये महीने यानि 10 डॉलर के अंदर ही शुरू किया जा सकता है। हालांकि, यह शुरुआत एक प्रोमोशनल ऑफर के तहत होने वाली थी। इसके अलावा अभी तक यह भी सामने नहीं आया है कि Starlink Sevaa को देश में पूरी तरह से शुरू किया जाएगा, यानि क्या पूरे देश में ही लॉन्च किया जाने वाला है, या इसे देश के कुछ हिस्सों में ही अभी के लिए शुरू किया जाने वाला है।
क्या हो सकती है स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड
अगर एक अन्य रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में स्टारलिंक इंटरनेट को 25Mbps से 220Mbps की स्पीड के बीच शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इंटरनेट की स्पीड पूरी तरह से इस बात पर भी निर्भर करती है कि उस समय आसमान कितना साफ है और सैटेलाइट के सिग्नल कैसे आ रहे हैं।
कैसे काम करती है स्टारलिंक की सेवा?
Starlink को Elon Musk की कंपनी SpaceX की ओर से चलाया जा रहा है। यह इंटरनेट को लो अर्थ ओरबिट सैटेलाइट से यूजर को डायरेक्ट भेजती है। इसका मतलब है कि इस सेवा के लिए किसी भी Mobile Tower की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आपको किसी भी फ़ाइबर केबल या तार आदि की भी जरूरत नहीं होने वाली है। असल में, सैटेलाइट धरती के आसपास होते हैं, ऐसे में आपको इंटरनेट बड़ी तेजी से बिना किसी रुकावट के मिल जाता है। इस इंटरनेट को स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लासेस के साथ साथ गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
देश में कब शुरू हो रही है स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा ?
आइए अब जानते है कि आखिर भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा को कब तक शुरू किया जा सकता है। असल में DoT की ओर से कंपनी को अप्रूवल मिल चुका है, हालांकि अभी के लिए केवल और केवल Space Authority से ही अप्रूवल मिलने की देरी है। जैसे ही यह अप्रूवल मिल जाता है तो इस सेवा को देश में 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत तक शुरू किया जा सकता है। इस सेवा की मदद से यूजर्स जो गाँव आदि में रहते हैं, वह भी इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। रीमोट इलाकों में रहने वाले भी इस सेवा का लाभ ले पाएंगे।