Reliance Jio का धमाका ऑफर, इन यूजर्स को मिलेगी फ्री अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा
Reliance Jio पूरे भारत में यूजर्स के लिए दो दिन का फ्री अनलिमिटेड प्लान पेश कर रहा है
Jio का खास ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो बीते दो दिन पहले नेटवर्क आउटेज से प्रभावित हुए हैं
डाउनडेक्टर के मुताबिक, जियो नेटवर्क के करीब चार हजार यूजर्स ने डाउन होने की सूचना दी थी
देश में अपने सभी यूजर्स के लिए जियो ने एक बड़ा ऐलान किया है, आपको बता देते है कि जियो दोन दिनों के लिए अपने यूजर्स को अनलिमिटेड सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अभी बीते कल नेटवर्क की समस्या के जियो के यूजर्स को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। दो दिन के लिए यूजर्स को इस फायदे को देने की घोषणा कंपनी ने अपने एक मैसेज में लिखकर अपने यूजर्स को भेजी है। इस बात की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक के माध्यम से दी गई है। यह भी पढ़ें: Amazon आज एक बार फिर लाया Bluetooth Headphones पर तगड़े डिस्काउंट, खरीदेंगे तो ढेरों रुपयों की होगी बचत
जियो ने अपने यूजर्स को दो दिन के लिए complimentary service देने की ऐलान किया है। जियो ने इस तरीके को इसलिए अपनाया है क्योंकि बीते कल यूजर्स को जियो के साथ नेटवर्क की कुछ समस्या हुई थी। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह दो दिन की सेवा यूजर्स के अनलिमिटेड प्लांस में अपने आप ही जोड़ दी जाने वाली है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको माइ जियो ऐप पर भी जाने की जरूरत नहीं है। इसे भी पढ़ें: इस दिवाली घर लाना चाह रहे हैं नए Soundbar तो ये हैं आज की सबसे बेस्ट डील्स
इसे देखकर कहा जा सकता है कि सभी यूजर्स को जो भी जियो के नेटवर्क को इस्तेमाल करते हैं, उनके प्लांस की validity को दो दिन के लिए अपने आप ही आगे बढ़ा दिया जाने वाला है। इसके अलावा यह आपके वर्तमान प्लान की तरह ही आपको सभी लाभ देने वाला है। इसे भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2021 Days: सेल में इन प्रोडक्टस पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर