मुकेश अंबानी ने खोल दिया दिल! केवल 1 रुपये में घर ले आइए नया AC, 20 हजार तक का इंस्टैंट डिस्काउंट, 30 हजार तक का कैशबैक
रिलायंस की Chill Fest सेल शुरू
AC-कूलर पर भारी छूट
ऑफर में मात्र 1 रुपये में घर लाएं AC
गर्मी का असर पूरे भारत में तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ Reliance Digital ने अपना ‘Chill Fest’ अभियान शुरू कर दिया है. इस सेल में AC, एयर कूलर और रेफ्रिजरेटर जैसे कूलिंग अप्लायंसेज पर भारी छूट दी जा रही है, ताकि लोग सीजन की भीड़ से पहले ही खरीदारी कर सकें.
Surveyयह कैंपेन खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो अपने पुराने उपकरण को अपग्रेड करना चाहते हैं या नया कूलिंग सिस्टम लगाना चाहते हैं.
Chill Fest में काफी कुछ खास
Reliance Digital का यह ऑफर सिर्फ कीमत कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई तरह के फाइनेंशियल बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यहां ग्राहकों को बैंक कार्ड के जरिए 20,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा स्टोर में उपलब्ध पेपर फाइनेंस ऑप्शन के जरिए 30,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है.
सबसे आकर्षक ऑफर 1 रुपये AC वाला है, जिसमें ग्राहक चुनिंदा खरीदारी पर सिर्फ 1 रुपये देकर EMI के जरिए नया AC घर ला सकते हैं.

प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध
इस सेल में ग्राहकों को काफी बड़ा विकल्प दिया जा रहा है.
- 350 से ज्यादा AC मॉडल उपलब्ध हैं
- 200 से ज्यादा रेफ्रिजरेटर ऑप्शन मिल रहे हैं
- 50 से ज्यादा एयर कूलर के विकल्प शामिल हैं
इसका मतलब यह है कि बजट से लेकर प्रीमियम तक हर कैटेगरी के लिए विकल्प मौजूद हैं.
अतिरिक्त ऑफर्स और सर्विस बेनिफिट्स
इस सेल में सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं बल्कि कई अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं. ग्राहकों को फ्री डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की सुविधा मिल रही है, जिससे करीब 1,500 रुपये तक की बचत हो सकती है. कुछ प्रोडक्ट्स के साथ फ्री एक्सेसरीज जैसे आउटडोर AC स्टैंड भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 699 रुपये तक होती है. कई डिवाइसेज पर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 2,500 रुपये तक का बोनस बेनिफिट भी मिल रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को 9,590 रुपये तक के गारंटीड गिफ्ट्स भी मिल सकते हैं.
खरीदारी का है सही समय
गर्मी अभी शुरू ही हुई है और आने वाले महीनों में तापमान और बढ़ेगा. ऐसे में अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो न सिर्फ आपको बेहतर डील मिल सकती है, बल्कि इंस्टॉलेशन और डिलीवरी में भी ज्यादा देरी नहीं होगी. अगर आप AC या कूलिंग अप्लायंस लेने का सोच रहे हैं और अभी भी इंतजार कर रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं. सीजन आगे बढ़ेगा तो कीमतें बढ़ेंगी और स्टॉक कम होगा, ऐसे में इस तरह की डील्स का फायदा समय पर उठाना ज्यादा समझदारी है.
यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile