RBI KYC Fraud Alert: बिना आपकी जानकारी के बैंक OTP चुरा रहे स्कैमर, RBI ने जारी के चेतावनी

HIGHLIGHTS

जालसाज बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों को KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करने की फर्जी धमकी दे रहे हैं।

फर्जी बैंकिंग ऐप (APK फाइल) डाउनलोड करवाकर स्कैमर्स यूजर्स के फोन से बिना किसी जानकारी के ओटीपी और कार्ड डिटेल्स चोरी कर रहे हैं।

RBI ने यूज़र्स को सतर्क रहने के लिए "Stop, Think, और Act" का फॉर्मूला दिया है।

RBI KYC Fraud Alert: बिना आपकी जानकारी के बैंक OTP चुरा रहे स्कैमर, RBI ने जारी के चेतावनी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश भर के बैंक ग्राहकों को बढ़ते ‘KYC फ्रॉड’ को लेकर एक नई और बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। RBI ने व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से अलर्ट भेजकर लोगों को आगाह किया है कि अगर आपके फोन पर बैंक खाता तुरंत ब्लॉक होने या बंद होने जैसा कोई मैसेज आता है, तो इसे देखकर घबराएं नहीं। दरअसल, साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के मन में डर पैदा कर रहे हैं और जल्दबाजी में उनसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाकर या फर्जी बैंकिंग ऐप्स इंस्टॉल करवाकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आरबीआई ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कोई भी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर KYC अपडेट करने के लिए नहीं कहती हैं। केंद्रीय बैंक ने ऐसे खतरों से निपटने के लिए ग्राहकों को “Stop, Think, और Act” का फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी है।

Stop (रुकें): किसी भी अनजान मैसेज या कॉल के आने पर जल्दबाजी में किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही दिए गए निर्देशों का तुरंत पालन करें।

Think (सोचें): यह याद रखें कि कोई भी आधिकारिक बैंक लिंक भेजकर खाता ब्लॉक होने की धमकी नहीं देता; ऐसा कोई भी मैसेज सीधा रेड फ्लैग है।

Act (सावधानी से कदम उठाएं): कभी भी अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी जैसे OTP, PIN या पासवर्ड किसी भी अनजान के साथ शेयर न करें। यदि आपको अपने खाते के स्टेटस को लेकर कोई संदेह है, तो सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर ही संपर्क करें।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी साइबर कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के लोग बैंक प्रतिनिधि बनकर क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को KYC अपडेट और रिवॉर्ड पॉइंट्स का झांसा देकर एक फर्जी APK फाइल (मैलिशियस ऐप) डाउनलोड करवाते थे।

यह खतरनाक ऐप फोन में आते ही यूज़र्स के बिना जानकारी के उनके ओटीपी (OTP) और कार्ड डिटेल्स को इंटरसेप्ट करके चुरा लेता था, जिसका इस्तेमाल सोने-चांदी के सिक्के खरीदने और ऑनलाइन शॉपिंग में किया जाता था। गुरुग्राम में हाल ही में एक व्यक्ति ने फर्जी केवाईसी लिंक पर क्लिक करके 1.28 लाख रुपये गंवा दिए। आरबीआई का सीधा संदेश है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से आपको खतरा हो सकता है, ऐसे में आपको किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: New SIM Card Rules 2026: 9 से ज्यादा सिम रखने वालों की खैर नहीं! सरकार ने फोटो वेरिफिकेशन से सिम ब्लॉक करने का बनाया प्लान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile