Panchayat Season 3 Trailer OUT: फुलेरा में फिर मचेगा कोहराम! इस दिन हंसी का तूफान लाएगी सचिव जी की फौज
जितेंद्र कुमार की लोकप्रिय सीरीज "पंचायत" के निर्माताओं ने इसके अपकमिंग सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।
पंचायत का नया सीज़न फुलेरा-निवासियों के अनोखे कारनामों को और भी गहराई से दिखाएगा।
ट्रेलर हमें एक काल्पनिक भारतीय गाँव फुलेरा के जीवन की एक झलक दिखाता है।

Panchayat Season 3 Trailer OUT: जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की लोकप्रिय सीरीज "पंचायत" के निर्माताओं ने दर्शकों के लंबे इंतज़ार के बाद आज, 15 मई को इसके अपकमिंग सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। पंचायत का नया सीज़न फुलेरा-निवासियों के अनोखे कारनामों को और भी गहराई से दिखाएगा क्योंकि इसमें राजनीति और प्रतिस्पर्धा सर्वोच्च है।
Panchayat Season 3 Trailer
ट्रेलर हमें एक काल्पनिक भारतीय गाँव फुलेरा के जीवन की एक झलक दिखाता है। जितेंद्र कुमार द्वारा निभाया गया किरदार अभिषेक पंचायत सचिव के तौर पर वापस आ गया है, जो एक बेहतर भविष्य के उद्देश्य से गाँव के अजीबो-गरीब मुद्दों से निपट रहा है। गाँव के इस नाटक के बीच उसे रिंकी से प्यार हो जाता है। क्या अभिषेक प्रतिद्वंदी समूहों को एकजुट कर पाएगा? क्या वह ग्रामीण राजनीति में निष्पक्ष रह सकता है? क्या वह अपने सपनों को पूरा करेगा? इन सवालों हमें उलझा कर रख दिया है!
About Panchayat
“पंचायत” की कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक इंजीनियरिंग ग्रैजुएट है और एक बेहतर नौकरी के विकल्प की कमी होने के कारण उत्तर प्रदेश में फुलेरा नाम के एक दूर दराज गाँव में एक पंचायत दफ्तर में सेक्रेटरी के तौर पर जॉइन कर लेता है। दूसरे सीज़न में यह दिखाया गया था कि अभिषेक को किसी दूसरे गाँव में ट्रांसफर कर दिया गया है।
Panchayat 3 Release Date
पंचायत सीरीज का तीसरा सीज़न 28 मई को हिन्दी में प्रीमियर होगी और तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के यूजर्स भी इसे देख सकेंगे। यह सीरीज भारत और 240 से अधिक देशों में एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी।
Phulera and its pyaare vaasi are all set for another round of Panchayat!
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2024
it's your turn to watch the trailer and get ready for the show 🥰 #PanchayatOnPrime, May 28@TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins #ChandanKumar @uncle_sherry @vijaykoshy @Farjigulzar… pic.twitter.com/rLevr4Diqi
Panchayat 3 Cast
Viral Fever द्वारा बनाया गया, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया यह तीसरा सीज़न अपने फैन्स के पसंदीदा किरदारों जैसे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सानविका का एक बार फिर स्वागत करता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile