Bollywood के इस सितारे को Online KYC Scam में लगा 1.5 लाख का चूना, अपने आप को कैसे बचाएं | Tech News
बॉलीवुड ऐक्टर आफताब शिवदासानी को एक साइबर फ्रॉड में लगभग 1.5 लाख का चूना लगा है।
एक रिपोर्ट कहती है कि बॉलीवुड ऐक्टर एक अनजान लिंक पर क्लिक करके अपने KYC Details को अपडेट कर रहे थे।
कहीं आप भी इस तरह के किसी स्कैम में न फंस जाएं इसके लिए आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल्स।

एक नए साइबर फ्रॉड का केस बॉलीवुड से सामने आ रहा है, असल में Bollywood Actor Aftab Shivdasani ने एक फ्रॉड में लगभग 1.5 लाख रुपये गंवा दिए हैं। रिपोर्ट कहती है कि ऐक्टर को एक मैसेज प्राप्त हुआ था, जिसमें उसे KYC डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कहा गया था, यहाँ बता देते है कि यह मैसेज एक लिंक के साथ आया था, इसी लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें यह नुकसान हुआ है और वह साइबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं।
जाहिर है कि यह लिंक एक फिशिंग लिंक था, जो उन्हें चूना लगाने की नियत से ही भेज गया था, जैसे इस लिंक पर उन्होंने क्लिक किया उनके बैंक अकाउंट से यह पैसा निकाल गया। अब यहाँ सवाल उठता है कि इतनी ज्यादा जागरूकता के बाद भी अगर लोग इस तरह के फ्रॉड आदि में फंस रहे हैं तो जाहिर है कि वह इसका ध्यान नहीं रख रहे हैं।
अगर आप इस तरह के किसी भी स्कैम नें फंसना नहीं चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का हर एक पल ध्यान रखना चाहिए। हर एक पल आपको जागरूक रहना चाहिए। किसी पर भी ऐसे ही फोन पर या किसी मैसेज आने मात्र पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आप अगर जागरूक रहेंगे तो हो सकता है कि आपके साथ इस तरह की घटना न घटे। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या करना होगा।
कैसे सुरक्षित रहें?
आइए जानते है कि आप कैसे अपने आप को इस तरह के स्कैम से बचा सकते हैं। अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे ही खर्च करना नहीं चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताई गई बातों की गांठ बांध लेनी चाहिए।
सोर्स को वैरिफाई करें
अगर आपको कोई कॉल या मैसेज आया है तो आपको किसी भी तरह से किसी लिंक पर क्लिक करने या अन्य ऐसी ही कोई बात करता है तो आपको सबसे पहले उस सोर्स को वेरीफाई करना चाहिए, जहां से यह कॉल या मैसेज आया है। अगर यह मैसेज या ईमेल आपको बैंक से प्राप्त हुआ है तो आपको बैंक में सीधे कॉल करना चाहिए और इस मैसेज या ईमेल के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।
किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे
किसी भी अनजान मैसेज पर क्लिक करने से बचें। इसके बजाए आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर जो जानकारी चाहते हैं प्राप्त कर लें।
किसी भी अर्जेन्ट रीक्वेस्ट से सावधान रहें
कई बार ऐसा देखा गया है कि स्कैमर्स की ओर से किसी भी चीज को लेकर बहुत जल्दी की जाती है, यह आपको प्रेशर में डाल देते हैं कि आप जो वह कह रहे हैं उस काम को जल्द से जल्द कर दें। ऐसे में आपको अपना समय लेना चाहिए और जांच परख कर लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।
अपनी निजी जानकारी को प्रोटेक्ट करें
किसी के भी साथ या कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। इसमें आपका सोशल सिक्युरिटी नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स या पर्सनल आइडेंटिटी डॉक्युमेंट्स हो सकते हैं।
केवल आधिकारिक ऐप्स का ही इस्तेमाल करें
केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से ही बैंकिंग, लेनदेन और KYC अपडेट करने वाले ऐप्स को डाउनलोड करें। किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने से पहले इसकी जांच कर लें।
यह भी ध्यान रखें कि कभी भी बैंक या किसी भी आधिकारिक कंपनी से आया कॉल या मैसेज आपसे आपकी इस तरह की डिटेल्स की मांग नहीं करता है। अब ऐसे में अगर मांग हो रही है तो आ समझ सकते हैं कि यह कॉल या मैसेज आपको नुकसान पहुंचाने की नियत से किया गया है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile

