इस हफ्ते थिएटर में RRR के अलावा OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़
रणवीर सिंह की 83 हो गई है नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़
इस हफ्ते थिएटर में आने वाली है RRR
Bridgerton होने वाली है Netflix पर रिलीज़
सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज़ का सिलसिला शुरू हो गया है और इस महीने रिलीज़ हुई फिल्मों को लोगों खूब सपोर्ट मिला है। हाल ही में द कश्मीर फाइल्स, बच्चन पांडे जैसी फिल्में रिलीज़ होने के बाद इस हफ्ते राजामौली की आरआरआर (RRR) सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर भी फिल्मों और वेब सीरीज़ की स्ट्रीमिंग की जा रही है। पिछले वीकेंड कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने के बाद यह हफ्ता थोड़ा ठंडा रहने वाला है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ के बारे में…
Surveyयह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले भारतीय कर लेंगे ये 5 काम तो बच जाएंगे इन मुश्किलों से…
83
20 मार्च को TV प्रीमियर के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म 83 नेटफ्लिक्स (Netflix) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ हो गई है। फिल्म को हिन्दी के अलावा, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के किरदार में नज़र आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के रोल में नज़र आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Vi Vs Airtel Vs Jio: Rs 299 के प्लान में तीनों कंपनियों की भिड़ंत, जानें कौन-सा है बेस्ट
Roohaniyat
23 मार्च को MX प्लेयर पर वेब सीरीज़ रूहानीयत आ रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ है जिसमें अर्जुन बिजलानी, अमन वर्मा, कनिका मान, स्मिता बंसल मुख्य किरदारों में नज़र आ रहे हैं। सीरीज़ का निर्देशन ग्लेन बरेटो और अंकुश मोहला ने किया है।
Dune
Dune को 25 मार्च को अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ किया जाने वाला है। पिछले साल रिलीज़ हुई एपिक साइंस फिक्शन डून को 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 10 नॉमिनेशंस मिले थे। डेनिस विलेनुवे निर्देशित फिल्म में ऑस्कर आइजाक, रिबेका फर्ग्युसन, टिमोथी कैलेमेट, जॉश ब्रोलिन, जेनडाया, चैंग चेन, जेसन मोमोआ समेत कई जाने-माने कलाकारों ने अहम किरदार निभाये हैं।
Bridgerton
Bridgerton को 25 मार्च को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर लाया जा रहा है। वेब सीरीज़ का पहला सीज़न 2020 में आया था। आठ एपिसोड का यह सीज़न काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Rs 15000 में सबसे फास्ट 5G फोन की पहली सेल है आज, साथ ही मिलेगा Rs 2000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट
Snowdrop
डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर आई कोरियन वेब सीरीज़ स्नोड्रॉप (Snowdrop) का सातवां एपिसोड 23 मार्च को आने वाला है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
