Neha Sharma की Illegal 3 इस दिन OTT पर देगी दस्तक, इस बार किन रहस्यों से पर्दा उठाएंगी निहारिका सिंह? देखें ट्रेलर
निर्देशक साहिर रज़ा की वेब सीरीज Illegal डिजिटल स्पेस में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कानूनी नाटकों में से एक है।
दो सीज़न्स की सफलता के बाद निर्माताओं ने इल्लीगल को तीसरे सीज़न के लिए तैयार कर दिया है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया है।
Illegal 3 OTT Release: निर्देशक साहिर रज़ा की वेब सीरीज Illegal डिजिटल स्पेस में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कानूनी नाटकों में से एक है। दो सीज़न्स की सफलता के बाद निर्माताओं ने इल्लीगल को तीसरे सीज़न के लिए तैयार कर दिया है। यह सीरीज बहुत जल्द JioCinema पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया है। यह पुष्टि हो गई है कि Illegal 3, OTT प्लेटफॉर्म पर मई के आखिर में आएगी।
Illegal 3 Release Date
इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 29 मई, 2024 से JioCinema पर शुरू होगी। नेहा शर्मा इल्लीगल 3 में अक्षय ऑबरॉय और पियूष मिश्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अक्षय और पीयूष दोनों के किरदार पिछले सीज़न्स वाले ही होंगे। अभिनेत्री ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि इल्लीगल के लिए उनके दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी क्योंकि वह OTT की दुनिया में उनका पहला शो था।
Plot
Illegal Season 3 नेहा शर्मा की निहारिका सिंह के तौर पर वापसी का प्रतीक है। इस सीज़न में उनके किरदार का लक्ष्य दिल्ली की सबसे बडी वकील बनना है। निहारिका सिंह एक प्राइवेट फर्म द्वारा काम पर रखी गई वकील है जिसे लगातार उनसे अलग केस मिलते रहते हैं जिनके लिए उसे रखा गया था। कहानी तब रोमांचक मोड़ ले लेती है जब वह छिपी हुई सच्चाईयों और काले रहस्यों से पर्दा हटाती है।
Star Cast
इसी बीच, सीरीज में पीयूष मिश्रा-जनार्धन जेटली के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय ऑबरॉय उनके बेटे बने हैं। इनके अलावा नील भूपालम, ज़ैन मैरी खान, आशिमा वर्दान, इरा दूबे और अंशुमन मल्होत्रा भी इस इल्लीगल 3 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: Realme GT 6T vs Moto Edge 50 Pro: दो बजट फ्लैगशिप किलर्स में कौन है बेस्ट, तुलना देखकर जानें
सीरीज का निर्देशन साहिर रज़ा ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस Juggernaut Productions द्वारा किया गया है। वहीं दूसरी ओर Vivian Sahi ने शो के DOP के तौर पर काम किया है।