Facebook पर होगी हर महीने लाखों की कमाई, Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2.7 लाख रुपये

Facebook पर होगी हर महीने लाखों की कमाई, Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2.7 लाख रुपये

Meta ने एक एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका मकसद TikTok और YouTube के टॉप क्रिएटर्स को Facebook पर लाना है. कंपनी इसके लिए उन्हें गारंटीड कमाई और ज्यादा रीच देने का ऑफर दे रही है. यानी आपके पास बंपर कमाई करने का बढ़िया मौका है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, मेटा का Creator Fast Track प्रोग्राम उन सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए है जिनके पास पहले से अच्छा खासा फॉलोइंग बेस है. इसके तहत Meta ऐसे क्रिएटर्स को हर महीने तय रकम देगा और उनके कंटेंट की पहुंच Facebook पर बढ़ाई जाएगी. जिन क्रिएटर्स के पास Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने 1,000 डॉलर दिए जाएंगे, जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को 3,000 डॉलर (लगभग 2.7 लाख रुपये) प्रति महीने मिलेंगे.

हर महीने 2.7 लाख रुपये तक कमाई करने का मौका

Facebook Creators के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट Yair Livne ने बताया कि कई क्रिएटर्स के लिए नए प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करना मुश्किल या डराने वाला हो सकता है, और यह प्रोग्राम उसी समस्या को हल करने के लिए बनाया गया है. हालांकि, यह गारंटीड पेमेंट सिर्फ तीन महीने तक ही मिलेगा, लेकिन इसके बाद भी क्रिएटर्स को Facebook के Content Monetization प्रोग्राम का फायदा मिलता रहेगा और उनकी रीच भी लंबे समय तक बढ़ी हुई बनी रहेगी.

यह ऐलान ऐसे समय पर आया है जब Meta क्रिएटर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए तेजी से काम कर रहा है. कंपनी के मुताबिक उसने 2025 में करीब 3 अरब डॉलर क्रिएटर्स को दिए, जो पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा है. इसमें से लगभग 60 प्रतिशत कमाई Reels कंटेंट से आई, जबकि बाकी अन्य फॉर्मेट्स में बांटी गई.

ओरिजिनल कंटेंट को प्रॉयोरिटी

हालांकि, Facebook के पास 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, फिर भी यह प्लेटफॉर्म लंबे समय से क्रिएटर्स को आकर्षित करने में पीछे रहा है, क्योंकि ज्यादातर क्रिएटर्स TikTok और YouTube की तरफ चले गए. यह नया प्रोग्राम उसी गैप को भरने की कोशिश है, ताकि बड़े ऑडियंस वाले क्रिएटर्स Facebook पर ओरिजिनल कंटेंट बनाएं.

इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्रिएटर्स को 30 दिनों के अंदर कम से कम 15 Reels Facebook पर पोस्ट करनी होंगी, और ये पोस्ट कम से कम 10 अलग-अलग दिनों में होनी चाहिए. कंटेंट एक्सक्लूसिव होना जरूरी नहीं है, लेकिन यह क्रिएटर का ओरिजिनल होना चाहिए, जिसमें AI से बना कंटेंट भी शामिल हो सकता है.

Facebook पर क्रिएटर्स के पास कमाई के कई और तरीके भी हैं, जैसे सब्सक्रिप्शन, टिपिंग, ब्रांड डील्स और Content Monetization प्रोग्राम, जो शॉर्ट और लॉन्ग वीडियो, स्टोरी, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट पर एंगेजमेंट के आधार पर पेमेंट करता है.

नए टूल से मिलेगी सही जानकारी

Meta अब इस प्रोग्राम में नए मेट्रिक्स भी जोड़ रहा है, जिससे क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन से व्यूज से उन्हें पैसे मिल रहे हैं, उनकी कमाई का अनुमान क्या है और किन व्यूज को पेमेंट के लिए काउंट नहीं किया गया.

Meta के CEO Mark Zuckerberg पहले ही कह चुके हैं कि आज के समय में बहुत से क्रिएटर्स Facebook को अपनी पहली पसंद नहीं मानते, लेकिन यही चीज एक बड़ा मौका भी बनाती है. उनका कहना है कि कंपनी Facebook के पुराने दौर यानी “OG Facebook” वाली फीलिंग को वापस लाना चाहती है.

इसी दिशा में कंपनी ने Friends टैब जैसे फीचर्स लॉन्च किए हैं और क्रिएटर्स को पेमेंट देने का तरीका भी बदला है, जहां अब रेवन्यू शेयरिंग के बजाय इंगेजमेंट पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है.

कुल मिलाकर Meta की यह रणनीति साफ है कि वह अपफ्रंट पेमेंट और ज्यादा रीच के जरिए Facebook पर क्रिएटर एक्टिविटी को बढ़ाना चाहता है, खासकर ऐसे समय में जब कई क्रिएटर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अस्थिर कमाई की शिकायत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo