गर्मी के टोटे-टोटे कर देगा पुराना कूलर..सबसे बेस्ट है 2 रुपये वाला जुगाड़

HIGHLIGHTS

यहाँ आपको कूलर से बेस्ट कूलिंग लेने वाले जुगाड़ मिलने वाले हैं।

2 रुपये वाले जुगाड़ ने तो कूलर इस्तेमाल करने वालों के बीच सनसनी मचा रखी है।

आपको इस जुगाड़ को कैसे इस्तेमाल करना है, यहाँ बताया गया है।

Make your old cooler Master of Cooling: गर्मी ने अपना भीषण रंग रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आए दिन पारा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बिना AC-Cooler के समय बिताना बड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि, बढ़ते बिजली के बिल ने लोगों को गर्मी से ज्यादा रुला रखा है। ऐसा आमतौर पर देखा गया है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है, इसे कम करने के लिए अलग अलग डिवाइस इस्तेमाल होना शुरू जो जाते हैं। अब जाहिर है कि यह बिजली से चलते हैं तो बिजली के बिल का बढ़ना तो तय है। ऐसे में अगर आप AC चला रहे हैं तो टेंशन सिर से ऊपर भी जा सकती है। हालांकि, दूसरी ओर अगर आप Air Cooler का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह पहले तो सस्ता आता है और इससे बिजली का बिल भी कम हो जाता है। इसी कारण आपको कूलर का इस्तेमाल कर लेना चाहिए, लेकिन अगर आप Cooler से ही AC वाली कूलिंग लेना चाहते हैं तो आपको एक जुगाड़ को अपनाकर देखना चाहिए। इस जुगाड़ में आपके 2-5 रुपये के आसपास ही बिजली के बिल से ज्यादा खर्च होते हैं, लेकिन कूलिंग आपको शिमला वाली ही मिलती है। आइए जानते हैं कि यह जुगाड़ आखिर है क्या?

जुगाड़ से पहले पुराना कूलर तैयार कर लें

अगर आप इस जुगाड़ को अपनाने के लिए तैयार हैं तो आपको अपने पुराने कूलर को भी इसके लिए तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए अगर आप अपने पुराने कूलर को कबाड़े में बेचने के जा रहे थे तो आपको रुक जाना चाहिए। इन चीजों को अभी कर लेना चाहिए।

  • अपने पुराने कूलर को कबाड़े में बेचने के स्थान पर इस्तेमाल करें।
  • अगर घर में डायरेक्ट धूप आती है तो कूलर को इससे दूर रखें।
  • अगर कूलर पर धूप आ रही है, इसपर किसी तरह की शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

जुगाड़ से पहले ये काम भी जरूर कर लें

अब जब आप सारी तैयार कर चुके हैं तो आपको कुछ काम और कर लेने चाहिए, जैसे आपको अपने कूलर की पूरी जांच कर लेनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका कूलर किसी भी तरह से खराब नहीं है और इसके अंदर सब कुछ सही है। अगर आप यह सब जांच कर लेते हैं तो आपके एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं होने वाले हैं। हालांकि, अगर इसमें कोई भी दिक्कत है तो उसे ठीक करने के बाद ही आपको इस जुगाड़ की ओर मुड़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको 2 रुपये वाला जुगाड़ करने से पहले क्या क्या जांच कर लेनी चाहिए।

  • फैन-मोटर को चेक कर लेना चाहिए, कहीं ये शॉर्ट तो नहीं।
  • वायरिंग आदि को भी चेक कर लेकिन अगर लोहे का कूलर है तो यह सबसे जरूरी है, नहीं तो आपको करंट लग सकता है।
  • पानी के पंप का भी खास ध्यान रखें।
  • अगर आप रीमोट वाले कूलर को चलते हैं तो इसकी भी जांच कर लें।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

2 रुपये वाला जुगाड़ क्या है?

यहाँ से असली जुगाड़ की शुरुआती होती है, अब जब आप सब कुछ कर चुके हैं तो आपका कूलर तैयार है गर्मी से लड़ने और उसके टोटे टोटे करने के लिए। हालांकि, अगर आपको ज्यादा से ज्यादा और दमदार कूलिंग चाहिए तो आपको इस 2 रुपये वाले जुगाड़ को ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे और कहाँ से होती है और 2 रुपये का खर्च कहाँ पर होने वाला है।

  • घर के फ्रिज में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमा लें।
  • किचन में थोड़ा नमक ज्यादा ले आयें।

इन दोनों ही चीजों के लिए आपको अलग से लैस खर्च करने की जरूरत नहीं है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह फ्री का जुगाड़ आपके पुराने Cooler को दमदार हवा देने वाला बना सकता है। टैंक में पानी भरने के बाद आपको करना बस इतना है कि जो एक्स्ट्रा बर्फ आपने जमाई है, उसे कूलर के टैंक में डाल दें। ऐसा करने से पानी ठंडा होगा और इसके बाद यह हनीकॉम्ब पैड्स से आप तक ठंडी हवा को ही पहुंचाने वाला है।

2 रुपये कब और कैसे खर्च होने वाले हैं?

अब अगर आप चाहते हैं कि यह पानी लंबे समय के ठंडा ही रहे और आपको निरंतर ठंडी हवा दिन और रात में देता रहे तो आपको बर्फ की पिघलने की रफ्तार को कम कर देना है। इसके लिए आपको इस बर्फ वाले पानी में 3-4 चम्मच नमक के डाल देने हैं। नमक की मदद से पानी का freezing point कम हो जाता है यानि पानी बहुत देर तक ठंडा रह सकता है। अगर इस नमक के खर्च को देखें तो अगर चम्मच का हिसाब लगाएं तो आपके 2-5 रुपये से ज्यादा एक दिन के लिए मात्र खर्च होने हैं। इससे ज्यादा खर्च इसमें आने वाला नहीं है। हालांकि, इसके बदले में आपका पुराना कूलर आपको घंटों तक AC जैसी ठंडी हवा देता रहेगा।

इस जुगाड़ के साथ गर्मी के टोटे टोटे कर देगा पुराना कूलर

जैसे ही आप इस 2 रुपये वाले जुगाड़ को अपनाते हैं तो अपने आप ही आप यह महसूस करने वाले हैं कि आपका कूलर अचानक से ही आपको ठंडी हवा देना शुरू कर देने वाला है। हालांकि, आपको एक चीज को और सुनिश्चित करना है कि आपको कूलर के वेंटिलेशन का खास ध्यान रखना है। अगर आप कूलर को बंद कमरे में रख रहे हैं तो यह वहाँ उमस को जमा कर देना वाला है। इसी कारण कूलर को चलाते समय यह भी सुनिश्चित करें कि आप जहां इसे इस्तेमाल कर रहे हैं, वह स्थान पहले से हवादार होना चाहिए। आप अगर कमरे में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो कमरे के खिड़की दरवाजे आपको खोल देने चाहिए। ऐसा करने मात्र से आपका कूलर चिलचिलाती गर्मी को आपसे दूर कर देने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में अपने कूलर को बनाएं ‘सुपर कूलर’..सबसे इफेक्टिव है ये वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :