चश्मे से हो जाएगा UPI पेमेंट, मोबाइल निकालने की जरूरत हो जाएगी खत्म, Lenskart ला रहा है AI स्मार्ट ग्लासेज
भारत के तेजी से बढ़ते स्मार्ट वियरेबल मार्केट में अब एक नया खिलाड़ी उतरने जा रहा है. वह भी कोई छोटा नाम नहीं है. Lenskart अब तक पारंपरिक आईवियर ब्रांड के तौर पर पहचाना जाता था, अब AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. खबरों के अनुसार, कंपनी इन ग्लासेस को “Be by Lenskart SmartGlasses” नाम से पेश करेगी.
Surveyरिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह प्रोडक्ट नवंबर के अंत या दिसंबर 2025 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है. यह स्मार्ट ग्लास केवल एक गैजेट नहीं बल्कि एक मल्टीफंक्शनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा जहां फैशन, हेल्थ और टेक्नोलॉजी का मेल एक साथ देखने को मिलेगा.
Google Gemini 5 पर आधारित
सूत्रों के अनुसार, Be by Lenskart SmartGlasses में Google का लेटेस्ट Gemini 5 AI मॉडल इस्तेमाल किया गया है. यह न सिर्फ वॉयस-आधारित बातचीत करने में सक्षम होगा बल्कि मल्टीमोडल AI इंटरैक्शन भी सपोर्ट करेगा यानी आप इसे बोलकर, इशारे से या विज़ुअल क्यूज के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे.
इसमें Qualcomm Snapdragon AR1 Gen-1 चिपसेट लगाया गया है जो खास तौर पर ऑगमेंटेड रियलिटी और स्मार्ट आईवियर के लिए डिजाइन किया गया है.
इससे ग्लासेस में कई फीचर्स होंगे.
- Conversational AI और Voice Assistant
- ऑन-द-गो AI सर्च
- रियल-टाइम हेल्थ और फिटनेस इनसाइट्स
- डिजिटल ओवरले डिस्प्ले
- कॉन्टेक्स्टुअल इन्फॉर्मेशन फीड्स
Lenskart का यह कदम पारंपरिक आईवियर बिजनेस से आगे बढ़कर एक AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ब्रांड बनने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
भारत में पहली बार: वॉयस और जेस्चर से UPI पेमेंट
इस प्रोडक्ट का सबसे बड़ा USP है UPI पेमेंट इंटीग्रेशन. यह पहली बार होगा जब किसी स्मार्ट ग्लास में भारत का UPI सिस्टम इनबिल्ट होगा. इससे यूजर वॉयस या जेस्चर से पेमेंट कर सकेंगे.
फीचर्स होंगे जबरदस्त
- वॉयस या जेस्चर से ऑथेंटिकेशन
- पेमेंट हिस्ट्री और स्मार्ट प्रॉम्प्ट्स
- हैंड्स-फ्री ट्रांजैक्शन- यानी गाड़ी चलाते, शॉपिंग करते या ऑफिस में भी पेमेंट करना मुमकिन होगा.
- AI और UPI का यह संयोजन भारत में स्मार्ट वियरेबल्स का नया अध्याय शुरू कर सकता है.
Lenskart की रणनीति: ग्लोबल मुकाबले में भारत-फर्स्ट प्राइसिंग
हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lenskart अपने स्मार्ट ग्लास को अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट में रखेगा. इसकी कीमत Meta Ray-Ban Smart Glasses और Amazon Echo Frames से कम रखी जाएगी, ताकि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह आसानी से उपलब्ध हो सके. Lenskart का मजबूत रिटेल नेटवर्क और घरेलू मार्केट में मौजूद ब्रांड ट्रस्ट, इसे विदेशी प्रतियोगियों के मुकाबले एक एडवांटेज दे सकता है.
IPO के बाद लॉन्च की तैयारी
Lenskart का IPO 4 नवंबर तक खुला है और कंपनी 10 नवंबर को लिस्ट होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि IPO के ठीक बाद ही कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करेगी, ताकि टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली निवेशकों और ग्राहकों दोनों को आकर्षित किया जा सके. यह टाइमिंग बताती है कि Lenskart खुद को एक “टेक-ड्रिवन ग्लोबल आईवियर ब्रांड” के रूप में पोजिशन कर रहा है.
भारत के वियरेबल मार्केट में नया युग
Lenskart का यह कदम भारतीय वियरेबल इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. जहां अब तक स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर तक ही सीमित इनोवेशन था, अब AI + UPI + AR को एक साथ लाने का यह प्रयोग पूरी इंडस्ट्री के लिए नई दिशा तय कर सकता है. अगर कंपनी अपने वादे पर खरी उतरती है, तो यह स्मार्ट ग्लास न सिर्फ एक गैजेट बल्कि भारत में AI लाइफस्टाइल ट्रेंड की शुरुआत कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card New Rules! नवंबर से बदल गए कई नियम, घर बैठे हो जाएंगे ज्यादातर काम, जान लें काम की बातें
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile