इस हफ्ते थिएटर में नहीं OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़…
दसवीं नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हो चुकी है उपलब्ध
अभय का तीसरा सीज़न 8 अप्रैल को किया जाएगा स्ट्रीम
गुल्लक के तीसरे सीज़न को भी किया जा चुका है पेश
पिछले कुछ समय से थिएटर में फिल्में रिलीज़ (release) होने का सिलसिला बढ़ गया है और कई फिल्मों से बड़े पर्दे पर सितारें अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। पिछले कुछ समय में गंगुबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir files), बच्चन पांडे और RRR जैसी फिल्में थिएटर (theatre) पर रिलीज़ हुई हैं। हालांकि इस हफ्ते कोई नई फिल्म थिएटर (theatre) में रिलीज़ नहीं हो रही है इसलिए अगर आप OTT पर कुछ नया देखना चाह रहे हैं तो ये है लिस्ट…
Surveyयह भी पढ़ें: इस दिन बजेगी रणबीर और आलिया की शादी की शहनाई, जानें कहां होने जा रही है रॉयल वैडिंग
दसवीं
7 अप्रैल यानि आज नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर की दसवीं रिलीज़ हो गई है। फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म में अभिशेक बच्चन एक जाट नेता का किरदार निभा रहे हैं जो जेल से दसवीं की परीक्षा पास करने की कोशिश में लग जाता है।
गुल्लक तीसरा सीज़न
गुल्लक का तीसरा सीज़न भी आज सोनीलिव (SonyLiv) स्ट्रीम किया जा रहा है। यह एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है। इस सीरीज़ का पहला सीज़न 2019 में आया था। सीरीज़ में गीतांजलि कुलकर्णी, जमील खान और हर्ष मायर अहम किरदार निभा रहे हैं।
रिटर्न टू स्पेस
Return to Space को 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह डॉक्युमेंट्री फिल्म है जिसके पीछे ऑस्कर विनर एलिजाबेथ शाय और जिम्मी चिन हैं। डॉक्यूमेंट्री स्पेसएक्स और एलन मस्क के स्पेस मिशन के बारे में है। फिल्म में आपको स्पेसएक्स प्राइवेट रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट में नासा के एस्ट्रॉनाट्स की यात्रा को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio का धमाका ऑफर, इस फोन को खरीदने पर मिलेंगे 7200 रुपये के बेनेफिट, देखें पूरी डील
अभय का तीसरा सीज़न
ज़ी5 (Zee5) के लोकप्रिय सीज़न अभय को 8 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाना है। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ का निर्देशन केन घोष ने किया है। वेब सीरीज़ (Web series) में कुणाल खेमू पुलिस ऑफिसर अभय प्रताप सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile