Secure Google Account: Gmail (जीमेल) प्लेटफॉर्म स्कूल, कॉलेज हो या ऑफिस के काम, हम सभी के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म है। इससे ईमेल भेजना आसान है और इसमें ईमेल (email) स्टोर करने के लिए स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर चैटिंग समेत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) तक कर सकते हैं। बीते कुछ महीनों से चल रहे लॉकडाउन में स्कूल, ऑफिस के कामों में प्लेटफॉर्म से लोगों को काफी सहारा मिला है। गूगल अकाउंट पर आपका निजी डाटा स्टोर्ड होता है और इसलिए इसे सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। अधिकतर लोग अपने गूगल अकाउंट (google account) को हैकर्स से बचाने के लिए मजबूत पासवर्ड लगाकर रखते हैं लेकिन इसके बाद भी अकाउंट हैक हो जाता है। आज हम आपको एक खास तरीका बताएँगे जिसकी मदद से आप गूगल अकाउंट (google account) को अधिक सिक्योर कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: अगर इस ऐप को किया डाउनलोड तो WhatsApp कर देगा आपको ब्लॉक
ध्यान दें: इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद जब भी आप अपना गूगल अकाउंट लॉग इन करेंगे तो पासवर्ड के साथ-साथ डिवाइस पर एक नोटिफिकेशन आएगा। इस नोटिफिकेशन पर टैप करने के बाद आपका गूगल अकाउंट ओपन होगा। इसके बिना आप पासवर्ड की मदद से भी अपना अकाउंट ओपन नहीं कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट से लैस Redmi 10 हुआ लॉन्च, बजट फोन में प्रीमियम फोन जैसे फीचर हैं मौजूद
बता दें कि गूगल ने यूजर्स की सुविधा के लिए जीमेल (gmail) ऐप में एक शानदार चैटिंग फीचर जोड़ा है। जीमेल (Gmail) यूजर एंडरोइड और iOS डिवाइस में गूगल चैट (google chat) को इंटीग्रेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब यूजर्स जीमेल में मेल भेजने के साथ-साथ चैटिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। जीमेल का चैट ऐप गूगल वर्कस्पेस यूजर्स के लिए उपलब्ध था जिसे पर्सनल अकाउंट के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Vodafone idea का यह रीचार्ज अगर इस तरह करेंगे तो मिलेगा 1GB एक्सट्रा डाटा