केवल 1 रुपये में बिग बॉस देखने का सुनहरा मौका, मुकेश अंबानी की जियो का ये ऑफर उड़ा देगा नींद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड वायरल हो रहा है, कई यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मात्र 1 में JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन अनलॉक कर लिया है। हजारों स्क्रीनशॉट्स, जिनमें पेमेंट और इसके बाद ऐक्टिव प्रीमियम अकाउंट्स दिख रहे हैं, ये ऑफर इस कारण इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। हालांकि न तो Jio और न ही Disney+ Hotstar ने इस ऑफर पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक लिमिटेड रोलआउट या इंटरनल टेस्टिंग फेज़ का हिस्सा हो सकता है।
1 रुपये JioHotstar Premium प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
यूज़र्स के अनुसार, यह ऑफर सभी प्रीमियम बेनिफिट्स अनलॉक करता है, इसका मतलब है कि यूजर्स को बिना ऐड के मूवी, स्पोर्ट्स और वेब शो आदि की स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलने वाला है, इसके अलावा आप 4K प्लेबैक के साथ Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट का भी लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऑफर में आपको एक साथ चार डिवाइसों पर मल्टी-डिवाइस एक्सेस भी दिया जा सकता है। मतलब, मात्र 1 रुपये में यूज़र्स को वही पूरा प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल रहा है जो आमतौर पर महंगे सब्सक्रिप्शन में मिलता है।
कौन उठा सकता है इस ऑफर का लाभ
दिलचस्प बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ Jio SIM यूज़र्स तक सीमित नहीं है। कई यूज़र्स ने बताया कि नॉन-जियो नंबर से भी यह ऑफर एक्टिव हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि कुछ यूज़र्स को मात्र 1 रुपये में एक साल का प्रीमियम एक्सेस मिल गया, हालांकि यह जानकारी अभी अनवेरिफाइड है। माना जा रहा है कि यह ऑफर रैंडम यूज़र्स के लिए एक ट्रायल प्रमोशन के तौर पर चलाया जा रहा है।
ऑफर की फुल डिटेल्स
स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, यूज़र्स 1 रुपये में 3 महीने या 1 साल का सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं। हालांकि यह केवल 30 दिनों तक वैलिड है, जिसके बाद चुने गए सब्सक्रिप्शन की पूरी राशि अपने आप ही लागू हो जाने वाली है।
चेक करें कि आप ऑफर के लिए एलिजिबल भी हैं
अगर आप इस बात कजे जांच करना चाहते हैं कि आखिर आपको यह ऑफर मिलने वाला है कि नहीं तो आपको इसके लिए पहले एक प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए, आइए जानते है कि आखिर आपको जियो के इस ऑफर का ला भ उठाने के लिए क्या करना होगा।
- JioHotstar App खोलें या डाउनलोड करें।
- बिना किसी एक्टिव सब्सक्रिप्शन वाले नंबर से लॉग इन करें।
- My Space आइकन पर टैप करें।
- Subscribe चुनें और उपलब्ध प्लान देखें।
- यदि 1 रुपये वाला प्रीमियम प्लान दिखे, तो पेमेंट पूरा करें।
- पेमेंट UPI, कार्ड, या वॉलेट के जरिए किया जा सकता है, और यदि आप एलिजिबल हैं तो यह ऑफर तुरंत एक्टिवेट हो जाता है।
अब तक क्या पता चला है
फिलहाल यह 1 रुपये JioHotstar Premium ऑफर आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन Jio की पिछली सरप्राइज़ प्रमोशन्स की हिस्ट्री को देखते हुए यह एक शॉर्ट-टर्म पायलट प्रोजेक्ट या टेस्ट रन हो सकता है। अगर यह ऑफर आपके ऐप में दिखाई दे, तो इसे ट्राई करना फायदेमंद साबित हो सकता है।