जियो ने ग्राहकों को फ्री में दिया 35 हजार रुपये वाला तोहफा, देखें कैसे ले सकते हैं लाभ
गूगल और रिलायंस ने मिलकर भारत के लाखों जियो यूज़र्स के लिए एक बड़ा तोहफ़ा पेश किया है। दोनों कंपनियों ने साझेदारी करते हुए Google AI Pro Plan को 18 महीनों तक फ्री में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह प्लान Google के एडवांस्ड Gemini 2.5 Pro मॉडल पर आधारित है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये के आसपास है। इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में यूज़र्स को AI इमेज और वीडियो जनरेशन जैसी हाई-लेवल सुविधाएं, साथ ही एक्सपैंडेड स्टोरेज और प्रोडक्टिविटी टूल्स की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि यह ऑफर न सिर्फ़ आम उपभोक्ताओं बल्कि एंटरप्राइज़ यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है, क्योंकि Google Cloud अब Reliance Intelligence का स्ट्रैटेजिक पार्टनर बन गया है।
कौन से Jio ग्राहकों को मिलेगा ये ऑफर
जियो यूज़र्स जो Unlimited 5G प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें Gemini ऐप के ज़रिए Google AI Pro Plan का कॉम्प्लिमेंट्री फ्री एक्सेस मिलेगा। शुरुआत में यह सुविधा 18 से 25 वर्ष के यूज़र्स के लिए होगी, और बाद में इसे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक बढ़ाया जाने वाला है।
मिलेगा Gemini के साथ इन सेवाओं का फ्री एक्सेस
इस प्लान के तहत यूज़र्स को Gemini 2.5 Pro AI मॉडल की पूरी पहुंच मिलेगी, जिसमें Nano Banana के ज़रिए AI इमेज जनरेशन और Veo 3.1 के ज़रिए AI वीडियो क्रिएशन की सुविधा आदि शामिल है। इसके साथ ही, गूगल का एक्सपेरिमेंटल AI टूल NotebookLM भी उपलब्ध रहेगा, जो रिसर्च और नोट जनरेशन के लिए बेहद उपयोगी है।
2TB Google Cloud स्टॉरिज का भी मिलेगा लाभ
यूज़र्स को इस ऑफर के तहत 2TB Google Cloud स्टोरेज भी मिलेगा, जो Google Photos, Drive, Gmail और Android के WhatsApp बैकअप के साथ इंटीग्रेटेड रहेगा। ग्राहक इस ऑफर का लाभ MyJio ऐप पर जाकर उठा सकते हैं।
एंटरप्राइज़ लेवल पर, Google Cloud अब Reliance Intelligence का स्ट्रैटेजिक AI इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर बनेगा, जिससे भारतीय कंपनियां Gemini Enterprise को अपनाकर बड़े स्तर पर स्केलेबल और हाई-परफॉर्मेंस AI सिस्टम विकसित कर सकेंगी। गूगल के Tensor Processing Units (TPUs) तक रिलायंस की पहुंच भारतीय कंपनियों को घरेलू स्तर पर अधिक उन्नत AI एप्लिकेशन तैयार करने में मदद करेगी।
कैसे उठाया जा सकता है इस ऑफर का लाभ
अगर आप भी इस फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो MyJio ऐप खोलें, अपने अकाउंट से लॉगिन करें, और होम स्क्रीन पर दिख रहे Google Gemini ऑफर बैनर पर टैप करें। इसके बाद अपना Gmail ID रजिस्टर कर आप फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते हैं।