Instagram का अब तक सबसे बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू कर दी टेस्टिंग, भूल जाएंगे पुराना वर्जन

Meta की ओन्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने हाल ही में ऐलान किया कि उसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या तीन अरब से अधिक हो चुकी है और इस ग्रोथ का सबसे बड़ा क्रेडिट Reels और DMs को जाता है.

अब कंपनी ऐप में एक बड़ा बदलाव टेस्ट कर रही है. Instagram हेड एडम मोसेरी ने Threads पर पोस्ट कर बताया कि भारत में ऑप्ट-इन बेस्ड टेस्ट के तौर पर Meta यह विचार कर रही है कि जब कोई यूजर ऐप खोले तो डिफॉल्ट टैब Reels हो.

पोस्ट की जगह दिखेगी रील

हालांकि, Stories अभी भी ऐप के टॉप पर ही रहेंगी, लेकिन होम स्क्रीन से नीचे स्क्रॉल करने पर अब पोस्ट्स की बजाय Reels दिखाई देंगी. इसका मतलब यह है कि स्क्रीन लेआउट फुल-स्क्रीन Reels मोड में ट्रांजिशन करेगा.

इस टेस्ट में शामिल यूजर्स को अब नेविगेशन बार से सीधे DMs तक पहुंचने का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी एक नया Following टैब भी जोड़ रही है, जो यूजर्स को फॉलो किए गए अकाउंट्स से लेटेस्ट अपडेट्स और कंटेंट देखने का अलग अनुभव देगा.

Meta ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में नेविगेशन एक्सपीरियंस को और आसान बनाया जाएगा, जिसमें यूजर्स नीचे दिए गए टैब्स पर स्वाइप करके Reels, DMs और अन्य सेक्शन के बीच आसानी से मूव कर पाएंगे.

Meta ने पहले भी किए हैं बदलाव

आपको बता दें कि जब Meta ने iPad के लिए अपना डेडिकेटेड ऐप लॉन्च किया था, तब उसमें भी डिफॉल्ट रूप से Reels सेक्शन ही ओपन होता था. मौजूदा लिमिटेड एक्सपेरिमेंट भी उसी स्ट्रेटजी को फॉलो करता दिख रहा है, ताकि Reels को ज्यादा एंगेजिंग और पॉपुलर बनाया जा सके.

पिछले महीने Instagram ने उस बग को भी फिक्स किया था जिसमें एक ही दिन में मल्टीपल स्टोरीज़ पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की रीच कम हो जाती थी. साथ ही कंपनी YouTube जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को भी टेस्ट कर रही थी, जिससे Reels को फ्लोटिंग विंडो में देखा जा सके.

यह भी पढ़ें: बड़े बूढ़े ही नहीं..कोई भी हो सकता है डिजिटल स्कैम का शिकार! जानें स्कैमर्स कैसे आपके दिमाग को कर लेते हैं हैक

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :