Amazon-Flipkart सेल ने तोड़े रिकॉर्ड, एक ही हफ्ते में इतने की खरीदारी, सबसे ज्यादा बिका ये आइटम, Gen-Z ने रचा इतिहास

Amazon-Flipkart सेल ने तोड़े रिकॉर्ड, एक ही हफ्ते में इतने की खरीदारी, सबसे ज्यादा बिका ये आइटम, Gen-Z ने रचा इतिहास

इस साल भारत के ऑनलाइन फेस्टिव सीजन की शुरुआत किसी धमाके से कम नहीं हुई है. Amazon के ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ और Flipkart के ‘बिग बिलियन डेज’ ने पहले ही हफ्ते में बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने पहले हफ्ते में ही 60,700 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 29% ज्यादा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट में इस बंपर शुरुआत के पीछे GST 2.0 रिफॉर्म, Gen-Z के शॉपिंग के जोश और मोबाइल फोन्स की जबरदस्त डिमांड का हाथ बताया गया है. लेकिन, क्या आपको पता है कि इस साल सबसे ज्यादा क्या बिका है? आइए इसके बारे में आपको डिटेल्स से बताते हैं.

इस प्रभावशाली शुरुआत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मोबाइल फोन्स की भारी बिक्री है. जिसका अकेले कुल बिक्री में 42% हिस्सा था. इसके अलावा, घरेलू उपकरणों और किराने के सामान में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिनकी बिक्री में क्रमशः 41% और 44% की वृद्धि हुई.

Gen-Z और GST 2.0 बने गेम-चेंजर

इस साल की बिक्री में उछाल के पीछे दो बड़े ‘गेम-चेंजर’ रहे हैं. पहला है GST 2.0 रिफॉर्म, जिसके तहत महंगे प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम हो गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों ने खरीदारी करने का मन बनाया. दूसरा बड़ा फैक्टर है Gen-Z (युवा पीढ़ी) के शॉपर्स.

Flipkart ने बताया कि उसके ‘बिग बिलियन डेज’ के पहले 48 घंटों में 606 मिलियन विजिट्स हुए, जिनमें से एक-तिहाई Gen-Z से थे. वहीं, Amazon ने बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर पहले 48 घंटों में आए 380 मिलियन विजिटर्स में से 70% छोटे शहरों से थे. यह दिखाता है कि ऑनलाइन शॉपिंग अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.

Amazon और Flipkart ने तोड़े रिकॉर्ड्स

दोनों ही ई-कॉमर्स दिग्गजों ने इस सेल में असाधारण परफॉर्मेंस की रिपोर्ट की है. Amazon के मुताबिक, हाई-एंड स्मार्टफोन्स, प्रीमियम टीवी, घड़ियों और ज्वेलरी की बिक्री में भारी उछाल देखा गया. कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसने सिर्फ 48 घंटों में GST लाभ के रूप में ग्राहकों को करोड़ों रुपये पास किए. इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को दो दिनों में 8 मिलियन से अधिक प्रोडक्ट्स की सबसे तेज डिलीवरी की.

शॉपिंग का यह बुखार सिर्फ शुरुआती दो दिनों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि 22 सितंबर को अर्ली-एक्सेस सेल से शुरू होकर पूरे हफ्ते बना रहा. कंपनी ने बताया कि यह बढ़ता हुआ उपभोक्ता विश्वास दिखाता है, जहां खरीदार अब सिर्फ डिस्काउंट की तलाश में नहीं हैं, बल्कि प्रीमियम प्रोडक्ट्स की योजना बनाकर खरीदारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बड़े बूढ़े ही नहीं..कोई भी हो सकता है डिजिटल स्कैम का शिकार! जानें स्कैमर्स कैसे आपके दिमाग को कर लेते हैं हैक

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile