देखें ChatGPT Atlas को इस्तेमाल करने का तरीका और टॉप 5 फीचर, Chrome से है सीधी टक्कर
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ़्तार दुनिया में OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ChatGPT Atlas नाम का नया AI-संचालित वेब ब्राउज़र लॉन्च कर दिया गया है, जो अब Google Chrome, Gemini और Perplexity Comet जैसे ब्राउज़र्स को सीधी चुनौती देने के लिए तैयार है। OpenAI अब सिर्फ ChatGPT और Sora तक सीमित नहीं रहना चाहता, यह कंपनी आने वाले वर्षों में AI एकीकृत डिजिटल टूल्स की पूरी नई इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
ChatGPT Atlas क्या है?
ChatGPT Atlas एक ऐसा ब्राउज़र है जो आपकी इंटरनेट सर्फिंग को पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट, सहज और इंटरएक्टिव बना देता है। यह पारंपरिक वेब ब्राउज़र्स की तरह केवल टैब और सर्च तक सीमित नहीं है बल्कि यह हर पेज पर आपके साथ एक AI साथी की तरह काम करता है, जो न सिर्फ़ आपकी क्वेरीज़ समझता है बल्कि आपके काम को पूरा करने में भी मदद करता है।
कौन कर सकता है Atlas का इस्तेमाल?
फिलहाल Atlas सिर्फ़ Mac यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यह ब्राउज़र फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन इसका सबसे एडवांस्ड फीचर जैसे Agent Mode - केवल Pro, Plus और Enterprise यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। OpenAI ने यह भी कहा है कि आने वाले महीनों में Atlas को iOS, Android और Windows प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी लाया जाएगा, लेकिन इसकी कोई निश्चित तारीख़ फिलहाल तय नहीं की गई है।
Atlas को कैसे इस्तेमाल करें?
- सबसे पहले chatgpt.com/atlas पर जाकर इस ब्राउज़र को डाउनलोड करें।
- अपने ChatGPT अकाउंट से लॉगिन करें, इससे आपके पुराने मेमोरीज़, प्रॉम्प्ट्स और चैट डेटा सीधे Atlas में इंटीग्रेट हो जाएंगे।
- आप चाहें तो Chrome, Safari या Firefox से अपने बुकमार्क्स, पासवर्ड्स और हिस्ट्री भी इम्पोर्ट कर सकते हैं।
- ब्राउज़र को डिफॉल्ट सेट करने के लिए Settings → General → Set as Default Browser पर जाएं।
ChatGPT Atlas के टॉप 5 फीचर
आइए अब जानते है कि आखिर ChatGPT Atlas के टॉप 5 फीचर्स के बारे में जानते हैं। हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, इन सभी को देखकर आप कहीं न कहीं क्रोम और अन्य ब्राउजर आदि को भूल जाने वाले हैं।
हर समय ChatGPT का साथ
Atlas में ChatGPT अब एक पर्मानेंट साथी की तरह मौजूद है। आप किसी भी समय साइडबार में जाकर “Ask ChatGPT” पर क्लिक करके उससे बात कर सकते हैं। यह आपके लिए ईमेल ड्राफ्ट कर सकता है, कोड लिख सकता है, फॉर्म ऑटोफिल कर सकता है, या किसी वेबपेज की जानकारी को सारांश के रूप में प्रस्तुत कर सकता है।
Personalized Browsing
Atlas में एक AI Memory System है, जो यह याद रखता है कि आपने कौन-सी साइट्स देखी थीं और किन टॉपिक्स पर काम किया था। इससे यह आपकी ब्राउज़िंग और सर्चिंग को पर्सनलाइज़ कर देता है। उदाहरण के लिए, आप ChatGPT से कह सकते हैं कि 'Find all the websites I was looking for checking my kundali last week.' यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है, और आप चाहें तो मेमोरीज़ को सेटिंग्स में देखकर, आर्काइव या डिलीट कर सकते हैं।
AI-पावर्ड सर्च इंजन
Atlas में जब आप सर्च बार में कुछ टाइप करते हैं, तो आपकी क्वेरी Google या Bing पर नहीं जाती बल्कि ChatGPT पर प्रोसेस होती है। यह आपको पारंपरिक सर्च की तरह ही वेब, इमेज, वीडियो, और न्यूज टैब्स के साथ परिणाम दिखाता है, लेकिन पूरी तरह AI-संवर्धित फॉर्म में। जब आप किसी सर्च रिजल्ट पर क्लिक करते हैं, तो स्प्लिट व्यू में एक तरफ वेबसाइट और दूसरी तरफ ChatGPT चैटबॉक्स खुल जाता है, ताकि आप एक साथ पढ़ भी सकें और सवाल भी पूछ सकें।
Agentic Mode
Atlas का सबसे पावरफुल फीचर है इसका Agent Mode, जो यूज़र की जगह एक्शन ले सकता है। यह आपके लिए रेस्टोरेंट बुक कर सकता है, ग्रोसरी ऑर्डर कर सकता है, प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकता है, और यहां तक कि मल्टी-स्टेप टास्क्स भी अपने आप हैंडल कर सकता है। OpenAI का कहना है कि यह ChatGPT एजेंट अब पहले से ज़्यादा इंटेलिजेंट, ऑटोमेटेड और टास्क-ओरिएंटेड है जो आपके साथ-साथ आपके लिए भी सोचता है।
In-line Editing
अब ईमेल या डॉक्यूमेंट एडिट करने के लिए आपको टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट करने की ज़रूरत नहीं है। Atlas में बस किसी टेक्स्ट को सेलेक्ट करें और ChatGPT आइकन पर क्लिक करें, AI तुरंत उसे रीफाइन, ट्रांसलेट या री-टोन कर देगा। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो लगातार ऑनलाइन कंटेंट, ईमेल या डॉक्यूमेंट लिखते हैं।