जी भर के पूरी रात चलाएं AC फिर भी कम आएगा बिजली का बिल.. सब नहीं जानते ये शानदार टेक्नीक, अभी ट्राई करके देखें
हालांकि, अब उत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कुछ समय से कुछ कुछ दिनों बाद बारिश हो रही थी, लेकिन अब बरसात निरंतर हो रही है, ऐसे में वातावरण में अपने आप ही ठंडक बनी हुई है, इसके बाद भी कुछ लोग एसी चलाना नहीं भूल रहे हैं। अब जब आप एसी चलाते हैं तो जाहिर है कि आपका बिजली का बिल भी ज्यादा ही आने वाला है। बिजली का बिल एसी चलाने के बाद इतना ज्यादा आता है कि यह आपके पसीने छुड़ा सकता है। हालांकि, यहाँ एक अच्छी बात यह है कि हम आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप AC का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं और बिल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। ये तरीके ना सिर्फ आपकी जेब पर पड़ने वाले असर को कम करने वाले हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। तो चलिए, एक-एक करके इन सभी टिप्स को समझते हैं, जो आपके बिजली बिल को एसी को रेगुलर चलाने के बाद भी कम कर सकते हैं।
AC को 24 डिग्री पर सेट करें
कई लोग सोचते हैं कि AC को 16-18 डिग्री पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाने वाला है। लेकिन ये गलतफहमी है! ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मुताबिक, 24 डिग्री सेल्सियस इंसान के लिए सबसे आरामदायक और एनर्जी-एफिशिएंट टेम्प्रेचर है। हर डिग्री कम करने से बिजली की खपत 6% तक बढ़ जाती है। दूसरी ओर आपको बता देते है कि सरकार की ओर से भी एसी और इसकी कूलिंग की सेटिंग को लेकर कुछ नए नियम लागू कर दिए हैं।
टाइमर फीचर का इस्तेमाल करें
ज्यादातर मॉडर्न AC टाइमर फीचर के साथ आते हैं, लेकिन हम इसे अक्सर भूल जाते हैं। रात को AC पूरे समय चलाने के बजाए आपको टाइमर सेट कर देना चाहिए, इसका मतलब है कि आप 2-3 घंटे तक इसे चला सकते हैं इसके बाद अगर आपने टाइमर सेट किया है तो एसी अपने आप ही बंद हो जाने वाला है। ऐसा करने से आप रात भर होने वाली बिजली की खपत को कम कर सकते हैं और अपने एसी को भी आराम दे सकते हैं।
सीलिंग फैन को AC के साथ इस्तेमाल करने से भी फायदा होगा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है, और AC को कम मेहनत करनी पड़ती है। फैन को मॉडरेट स्पीड पर चलाओ, क्योंकि हाई स्पीड पर ये कूलिंग प्रोसेस को धीमा कर सकता है।
रेगुलर मेंटेनेंस और फिल्टर क्लीनिंग का खास ध्यान रखें
भारत में धूल और प्रदूषण की वजह से AC के फिल्टर्स जल्दी गंदे हो जाते हैं। गंदे फिल्टर्स AC को ज्यादा मेहनत करने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है। इसी कारण आपको समय समय पर एसी के फ़िल्टर को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से एसी पर कम दबाव पड़ता है, ऐसे में यह बिजली की खपत को भी कम कर सकता है।
कमरे में मौजूद ठंडी हवा को बाहर जाने से रोके
AC की ठंडी हवा को कमरे में रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां अच्छे से बंद करके रखें। ऐसा करके आप एसी को कम समय चलाकर भी लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं, ऐसा करके आपका बिजली बिल अपने आप ही कम हो जाने वाला है।