अब भूल जाएँ पिन कोड, Mobile पर झट से मिलेगा आपके घर का डिजिटल पता, देखें कैसे
भारत सरकार की ओर से DIGIPIN को लॉन्च कर दिया गया है।
यह एक डिजिटल अड्रेस सिस्टम देशभर में सभी प्रॉपर्टी की जियोग्राफिक लोकेशन देने वाला है।
इस सिस्टम को India Post और IIT Heyderabad की ओर से निर्मित किया गया है।
इस सिस्टम में एक यूनीक 10 कैरेक्टर का अल्फान्यूमेरिक कोड आता है।
भारत सरकार की ओर से DIGIPIN को पेश कर दिया गया है, यह एक 10 कैरेक्टर का अल्फान्यूमेरिक कोड सिस्टम है, जो आपको देशभर में किसी भी प्रॉपर्टी की सही और सटीक डिजिटल लोकेशन देने के लिए आपकी सहायता करने वाला है। इस नए डिजिटल अड्रेस फॉर्मैट में 4x4 स्क्वेर मीटर के ग्रिड को कवर करता है। इससे अब किसी के भी पते को बड़ी ही आसानी से खोज पाने में मदद मिलने वाली है। यह खासतौर पर उन इलाकों के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है, जहां का पता लगाना कहीं न कहीं थोड़ा मुश्किल होता है।
DIGIPIN क्या है?
DIGIPIN एक ओपन-सोर्स, जियो-कोडेड और इंटरऑपरेबल सिस्टम है जिसे इंडिया पोस्ट, IIT हैदराबाद और ISRO के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के सहयोग से विकसित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य है देश के छोर तक डिलीवरी सेवाओं को बेहतर बनाना, इमरजेंसी रेस्पॉन्स को तेज़ करना और नागरिकों, सरकार एवं निजी संगठनों के बीच डिजिटल संचार को सशक्त बनाना है।
DIGIPIN क्यों है ज़रूरी?
DIGIPIN कोई नया PIN कोड सिस्टम नहीं है, बल्कि यह भारत के मौजूदा 6-अंकों वाले PIN कोड सिस्टम का एक अपग्रेड है। इसका मकसद है पोस्टल नेटवर्क में भौगोलिक सटीकता जोड़ना। यह सिस्टम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए फायदेमंद होगा और निम्नलिखित सेवाओं में सुधार लाएगा:
- ई-कॉमर्स डिलीवरीज़
- इमरजेंसी सेवाएं (पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड)
- दूरदराज़ और असंगठित क्षेत्रों में सही पते को खोजना
हर DIGIPIN कोड केवल भौगोलिक लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) को ही दर्शाता है — इसमें किसी भी यूज़र की निजी जानकारी स्टोर नहीं होती, जिससे प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
अपने स्मार्टफोन से DIGIPIN कैसे जानें?
- अपने स्थान के लिए DIGIPIN कोड जानने या जनरेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home पर जाएं।
- जब ब्राउज़र आपसे लोकेशन एक्सेस की अनुमति मांगे, तो Allow करें।
- "I Consent" को पढ़कर टैप करें ताकि आप प्राइवेसी शर्तों से सहमत हो सकें।
- आपकी लोकेशन के हिसाब से यूनिक DIGIPIN कोड स्क्रीन के निचले-दाएं कोने पर दिखेगा।
आप चाहें तो किसी भी जियो-कोऑर्डिनेट को डालकर उसका DIGIPIN या किसी DIGIPIN का लोकेशन भी इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।
भविष्य के लिए तैयार अड्रेस प्रणाली
DIGIPIN भारत के डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसकी मदद से पता प्रणाली और अधिक सटीक, सुलभ और सुरक्षित बन जाएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स, सरकारी सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों में बड़ी सुविधा मिलने वाली है।