घर चाहे घर में हों या सफ़र में.. WhatsApp Chat पर ये लिखने से चुटकियों में डाउनलोड हो जायेगा आधार कार्ड, देखें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस
आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज़ है। चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, सिम कार्ड लेना हो या किसी भी प्रकार की पहचान सत्यापन (ID Verification) करना हो, आधार कार्ड हर जगह जरूरी है।
अक्सर लोग ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं जब अचानक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, लेकिन उनके पास न तो इसका प्रिंटआउट होता है और न ही डिजिटल कॉपी। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने अब एक सरल और फ़ास्ट सलूशन पेश किया है।
अब आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए UIDAI पोर्टल पर जाकर कैप्चा भरने या जटिल स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। MyGov Helpdesk WhatsApp Chatbot के माध्यम से आप सीधे WhatsApp पर ही आधिकारिक, पासवर्ड-संरक्षित PDF फाइल में अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते है ki आप कि आप कैसे अपने व्हाट्सऐप पर ही आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp पर आधार डाउनलोड करने का नया तरीका
यह सुविधा DigiLocker के इंटीग्रेशन के साथ पेश की गई है। इसमें कुछ ही स्टेप्स में आप अपने आधार का डिजिटल, UIDAI द्वारा प्रमाणित वर्ज़न प्राप्त कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगा।
इस प्रोसेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फ़ास्ट, सुरक्षित और 24x7 उपलब्ध है, यानी आप कभी भी, कहीं से भी अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- WhatsApp से आधार कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- MyGov का आधिकारिक WhatsApp नंबर सेव करें
- अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में +91-9013151515 नंबर सेव करें।
- चैट शुरू करें
- WhatsApp खोलें और इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें।
- DigiLocker सर्विस सिलेक्ट करें
- चैटबॉट द्वारा दिए गए ऑप्शन में से ‘DigiLocker Services’ को चुनें।
- DigiLocker अकाउंट होना जरूरी
- यदि आपका DigiLocker अकाउंट नहीं है, तो इसे DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर बनाएं।
- यह अकाउंट आपके आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
अपना आधार नंबर दर्ज करें
- चैट में पूछे जाने पर 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
- OTP वेरिफिकेशन करें
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- इस OTP को WhatsApp चैट में दर्ज करें।
- डॉक्यूमेंट लिस्ट देखें और आधार चुनें
- वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपको DigiLocker में सेव सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
- इसमें से ‘Aadhaar Card’ चुनें।
- आधार कार्ड PDF प्राप्त करें
- कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड WhatsApp चैट में PDF फाइल के रूप में उपलब्ध होगा।
- यह PDF पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होगी और पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
जरूरी बातें जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए
जिस मोबाइल नंबर से आप चैट कर रहे हैं, वह आधार और DigiLocker अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। यह PDF डॉक्यूमेंट UIDAI द्वारा डिजिटल साइन किया गया होता है, इसलिए इसकी वैधता प्रिंटेड आधार कार्ड के समान है। यह सेवा दिन-रात 24x7 उपलब्ध है। अब UIDAI पोर्टल पर जाने, कैप्चा डालने या बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है। आपको बताते चलें कि यह आसान, फ़ास्ट और यूजर-फ्रेंडली प्रोसेस है
WhatsApp और DigiLocker के इस इंटीग्रेशन से सरकार ने आधार कार्ड को डिजिटल रूप से और ज्यादा सुलभ बना दिया है। अब यूजर्स को लंबी कतारों, फिजिकल सेंटर और जटिल प्रक्रियाओं से छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो टेक्नोलॉजी में बहुत पारंगत नहीं हैं, क्योंकि WhatsApp पर आधार डाउनलोड करना बेहद आसान है। सिर्फ कुछ मैसेज भेजकर आप अपने फोन पर ही आधार कार्ड सुरक्षित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। इस कदम से करोड़ों भारतीयों को फायदा होगा और देश में डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट को बढ़ावा मिलेगा। अब चाहे आप घर पर हों या सफर में सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से आपका आधार कार्ड हमेशा आपके पास रहेगा।