UPI पर अब नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, Paytm लाया पर्सनल ID बनाने का फीचर, जान लें बनाने का तरीका

UPI पर अब नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, Paytm लाया पर्सनल ID बनाने का फीचर, जान लें बनाने का तरीका

UPI से पेमेंट करते समय क्या आपको भी अपना पर्सनल मोबाइल नंबर किसी दुकानदार या अनजान व्यक्ति के साथ शेयर करने में झिझक होती है? अगर हां, तो अब आपकी यह प्राइवेसी की चिंता खत्म होने वाली है. Paytm ने एक नया शानदार फीचर रोल आउट कर दिया है, जिससे आप अपने मोबाइल नंबर वाले UPI ID को बदलकर अपनी पसंद का एक कस्टम, पर्सनल UPI ID बना सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है पर्सनलाइज्ड UPI ID और यह क्यों है जरूरी?

अभी तक, हमारा UPI ID अक्सर हमारा मोबाइल नंबर ही होता था (जैसे 9876543210@paytm). लेकिन अब, इस नए फीचर से आप एक यूनिक डिजिटल पहचान बना सकते हैं जो आपके मोबाइल नंबर या ईमेल जैसी संवेदनशील जानकारी को छिपाए रखेगी. अब आपके ट्रांजैक्शन में आपके नंबर की जगह एक अल्फान्यूमेरिक कस्टम ID (जैसे yourname@ptaxis या yourname@pthdfc) दिखाई देगी.

एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा सेफ्टी अपग्रेड मान रहे हैं. इससे पैसे भेजते या प्राप्त करते समय उत्पीड़न, स्पैम या पीछा किए जाने जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि आपका पर्सनल नंबर अब पब्लिक नहीं होगा.

Paytm पर कैसे बनाएं अपना कस्टम UPI ID?

यह फीचर सबसे पहले Paytm पर लाइव हुआ है. शुरुआत में, Paytm ने इसे Yes Bank और Axis Bank के यूजर्स के लिए शुरू किया था, लेकिन अब इसका सपोर्ट HDFC Bank और SBI के लिए भी बढ़ा दिया गया है. अपना कस्टम ID बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले अपने फोन पर Paytm ऐप खोलें. फिर ऊपर बाईं ओर बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद ‘UPI & Payment Settings’ को चुनें. यहां, अपने UPI ID के बगल में ‘View’ पर टैप करें. ‘Try Personalised UPI ID’ के नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करें. अपनी पसंदीदा ID टाइप करें या सुझाए गए ऑप्शन्स में से चुनें. ‘Confirm’ पर टैप करें और आपका नया कस्टम UPI ID एक्टिव हो जाएगा.

एक जरूरी बात: एक बार जब आप अपना कस्टम ID बना लेते हैं, तो यह स्थायी रूप से आपके डिफ़ॉल्ट फोन नंबर-आधारित UPI ID की जगह ले लेता है.

Google Pay पर कब आएगा यह फीचर?

अब बात करते हैं Google Pay की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pay भी जल्द ही इस फीचर को रोल आउट करने की तैयारी में है, लेकिन फिलहाल यह ऑप्शन सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं है.

यह भी पढ़ें: बड़े बूढ़े ही नहीं..कोई भी हो सकता है डिजिटल स्कैम का शिकार! जानें स्कैमर्स कैसे आपके दिमाग को कर लेते हैं हैक

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo