Haier ने भारत में पेश कर दिए दो नए AC, AI-AtmoX टेक्नोलॉजी से लैस, पल भर में कमरे को बना देंगे शिमला
Haier ने Desert Rose Super Heavy Duty AC भारत में लॉन्च किए
AC में AI-AtmoX टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कूलिंग फीचर्स दिए गए हैं
शुरुआती कीमत 55,990 रुपये रखी गई है
भारत में गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही नए AC के रेंज भी लॉन्च होने लगे हैं. Haier ने भारत में अपने नए Desert Rose Super Heavy Duty एयर कंडीशनर्स लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इस नई रेंज को खासतौर पर भारत की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जिसमें मजबूत बिल्ड के साथ स्मार्ट AI फीचर्स को शामिल किया गया है.
Surveyयह नई AC रेंज दो मॉडल्स में आती है और दोनों में प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिससे यह सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि लुक्स के मामले में भी ध्यान खींचती है. कंपनी का कहना है कि यह एसी बेहद गर्म तापमान में भी लगातार और भरोसेमंद कूलिंग देने के लिए तैयार किए गए हैं.
कीमत की बात करें तो इन AC की शुरुआती कीमत 55,990 रुपये रखी गई है. इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है.
AI-AtmoX टेक्नोलॉजी से लैस
इस AC का मुख्य आकर्षण AI-AtmoX टेक्नोलॉजी है, जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है. इसमें AI-AtmoX Neuro कंफर्ट के लिए, AI-AtmoX Power Manager पावर सेविंग के लिए और AI-AtmoX Auto Clean सर्विस और मेंटेनेंस के लिए काम करता है. यह सिस्टम यूजर की आदतों, कमरे के तापमान और बाहरी मौसम को समझकर कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है.
इसमें AI Climate Control 2.0 फीचर दिया गया है, जो रियल टाइम में तापमान को बैलेंस करता है ताकि ज्यादा ठंडक या अनावश्यक बिजली खपत से बचा जा सके. इसके साथ ही AI Pre-Cooling फीचर जियोफेंसिंग के जरिए काम करता है और यूजर के घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है.
AI Target Cooling फीचर से जल्द होगी कूलिंग
AI Target Cooling फीचर हवा को सीधे उस जगह पहुंचाता है जहां यूजर मौजूद होता है, जिससे कूलिंग जल्दी महसूस होती है.
एनर्जी एफिशिएंसी पर भी खास ध्यान दिया गया है. इसमें AI ECO मोड दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता है. AI Human Detection फीचर कमरे में किसी की मौजूदगी न होने पर पावर सेविंग मोड एक्टिव कर देता है. वहीं Power Manager यूजर को रियल टाइम में बिजली की खपत और खर्च की जानकारी देता है.
मेंटेनेंस को आसान बनाने के लिए कंपनी ने ऑटो क्लीनिंग फीचर्स भी जोड़े हैं. AI Frost Self-Clean फीचर इंडोर यूनिट को हर 240 घंटे में साफ करता है, जबकि ODU Cyclone Clean फीचर आउटडोर यूनिट से धूल हटाने में मदद करता है. इससे एसी की परफॉर्मेंस लंबे समय तक स्थिर बनी रहती है.
इसके अलावा Supersonic Cooling फीचर के जरिए यह एसी करीब 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है, जो तेज गर्मी के दौरान तुरंत राहत देने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile