Elon Musk ने लॉन्च किया नया AI मॉडल, टेक्स्ट से बनाएं वीडियो, चुटकियों में बनेंगे Hulku-Bandar जैसे अवतार
क्या आपने कभी सोचा है कि बस कुछ शब्द लिखकर एक वीडियो तैयार हो जाए, वो भी बैकग्राउंड साउंड के साथ? Elon Musk की कंपनी हमेशा कुछ न कुछ क्रांतिकारी करने के लिए जानी जाती है. अब मस्क ने वीडियो की दुनिया में तहलका मचाने के लिए अपना नया हथियार निकाल लिया है. ‘Grok Imagine 1.0’ के साथ, अब आपकी कल्पनाशक्ति को एक वीडियो का रूप मिलेगा. लेकिन क्या यह OpenAI के ‘Sora’ को पछाड़ पाएगा? आइए जानते हैं.
SurveyX पर लॉन्च हुआ नया वीडियो मॉडल
Elon Musk की xAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नया AI जेनरेटिव वीडियो मॉडल लॉन्च किया है, जिसे ‘Grok Imagine 1.0’ नाम दिया गया है. यह यूजर्स को रिफाइंड AI वीडियो बनाने के लिए टूल उपलब्ध करवाता है. कहा जा रहा है कि अपडेटेड वीडियो मॉडल बेहतर ऑडियो आउटपुट के साथ हाई-क्वालिटी वाले वीडियो जेनरेट करता है और साथ ही यह किफायती भी है.
नए AI वीडियो मॉडल का लॉन्च एक अजीब समय पर हुआ है, क्योंकि प्लेटफॉर्म अपने एआई इमेज जेनरेटर टूल को लेकर प्रतिक्रिया का सामना कर रहा है.
10 सेकंड का वीडियो और ऑडियो
Grok Imagine 1.0 में कई शानदार कैपिबिलिटी हैं. यह मॉडल 720p रेजोल्यूशन और ऑडियो के साथ 10 सेकंड तक के एआई वीडियो बना सकता है. यह मॉडल यूजर्स को टेक्स्ट या स्टेटिक इमेज को मोशन और Visual Harmony के साथ एक मोशन वीडियो में बदलने में सक्षम करेगा.
ऑडियो के लिए, यह ‘मल्टीमॉडल एआई’ (Multimodal AI) का उपयोग करता है जो मूल ऑडियो को ऑटोमैटिकली जेनरेट और सिंक करता है.
xAI ने कहा, “ऐसी कहानियों का अनुभव करें जो पूरी तरह से सामने आती हैं. शार्पर डिटेल और स्मूथ मोशन जो आपको दृश्य में गहराई तक खींचता है. वीडियो अब लंबे और हाई रेजोल्यूशन वाले हैं.” प्रदर्शन के मामले में, कंपनी का दावा है कि नया वीडियो जनरेशन मॉडल ऑप्टिमाइज्ड लेटेंसी (Latency), कंक्यूरेंसी (Concurrency) और लागत (Cost) के साथ आता है.
Grok Imagine API: एडिट करने की आजादी
Grok Imagine 1.0 मॉडल के साथ, टेक दिग्गज ने ‘Grok Imagine API’ भी लॉन्च किया है. यह वीडियो और ऑडियो जनरेशन की क्षमता को वीडियो एडिटिंग के साथ जोड़ता है. इसलिए, यूजर्स वीडियो के फ्रेम के भीतर ऑब्जेक्ट्स को आसानी से जोड़, हटा और स्वैप सकते हैं. यह यूजर्स को सीन, कलर और ऑब्जेक्ट्स आदि को एडजस्ट करने में भी सक्षम बनाता है.
OpenAI और Google से मुकाबला
xAI के प्रेस नोट के अनुसार, शुरुआती बेंचमार्क (Early Benchmarks) दिखाते हैं कि यह मॉडल शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट के लिए प्रोसेसिंग स्पीड और लागत (Cost) में OpenAI के Sora और Google के Veo जैसे प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करता है. डेवलपर्स xAI ‘Grok Imagine’ को पार्टनर ऐप्स या टूल्स में इंटीग्रेट कर सकता है. डेवलपर्स xAI के आधिकारिक API और SDKs के माध्यम से सीधे Grok Imagine 1.0 और API तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी अनजान नंबर की जगह दिख रहे नाम? जानें क्यों हो रहा है ऐसा, क्या बदलनी होगी कोई सेटिंग?
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile