Google आपकी हर हरकत पर रख रहा है कड़ी नज़र, कैसे बचें Google की पैनी नज़र से
गूगल आपके फोन के जरिये आपको हर एक एक्टिविटी पर अपनी पैनी नजर रखता है
फिर वह आपके लास्ट लोकेशन हो, आपकी इंटरनेट हिस्ट्री हो या आपके फोटो आदि, गूगल सबकुछ पर नजर रखता है
हालाँकि आप गूगल को आपकी सभी एक्टिविटीज को फॉलो करने से रोक सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे!
Google का उपयोग दुनिया के हर हिस्से में होता है। क्या आपको पता है कि गूगल आपकी हर हरकत पर नज़र रखता है। आप कहां जा रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं ये सब बातें आप चाहे किसी को बताएं या नहीं लेकिन गूगल ये सब जानता है। दरअसल, गूगल की ओर से लोकेशन का उपयोग अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है जिससे लोकेशन बेस्ड सर्च, रिज़ल्ट, रियल टाइम ट्रेफिक, फोटो और अन्य चीजों के लोकेशन की सही जानकारी मिलती है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन को ट्रैक न करे तो आप आसान टिप्स और ट्रिक्स से इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Gaming Laptop खरीदने से पहले Amazon का ये धांसू डिस्काउंट ज़रूर देखें, जानें आज की बेस्ट डील्स
लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?
लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने के दो तरीके हैं। पहले ऑप्शन में आपके डिवाइस में मौजूद सभी ऐप्स के लोकेशन डाटा की पर्मिशन ब्लॉक हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Vi ने वाकई दे दी Jio-Airtel को परखनी, लॉन्च किये सबसे धाकड़ प्लान, देखें डिटेल्स
App परमिशन ब्लॉक करने का पहला तरीका है यह
- एंडरोइड स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद डाटा लोकेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लोकेशन पर्मिशन के लेफ्ट स्वाइप करने पर इसे टर्न ऑफ किया जा सकता है। इसी तरह लोकेशन पर्मिशन को टर्न ऑन भी कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Best Android Tricks! यहाँ कुछ टिप्स दिए गए हैं जो बढ़ा देंगे फोन की 4G Speed
App परमिशन ब्लॉक करने का दूसरा तरीका है यह
- गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ करके भी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं। इससे सभी गूगल ऐप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप से बंद किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कैसे Aadhaar Card में बदलें मोबाइल नंबर और ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड
- गूगल अकाउंट के सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां मैनेज योर गूगल अकाउंट पर क्लिक करें।
- इसके बाद गूगल अकाउंट के प्राइवेसी और परसनलाइज़ेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपको एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन की लोकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लेफ्ट स्वाइप करके लोकेशन हिस्ट्री को बंद कर लें।
किसी खास ऐप की लोकेशन कैसे बंद करें?
अगर आप किसी एक ऐप की लोकेशन पर्मिशन बंद करना चाह रहे हैं तो यह तरीका अपना सकते हैं।
- एंडरोइड फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद लोकेशन पर टैप करें।
- इसके बाद किसी भी ऐप को लोकेशन पर्मिशन का एक्सैस देने के लिए स्वाइप कर के डोंगल ऑन या ब्लॉक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: ये रहे Jio के सबसे शानदार 4G Plans, Airtel और Vi के धांसू प्लान्स भी इनके आगे टेकते हैं घुटने