20 साल में गूगल पर सबसे ज्यादा बार ट्रांसलेट किया गया ये ‘शब्द’, बहुत आसान है मतलब, फिर भी लोग कर रहे हैं अनुवाद
Google Translate के 20 साल पूरे
सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ “Thank You”
AI से और बेहतर हुआ प्लेटफॉर्म
टेक्नोलॉजी ने दुनिया को जोड़ने में बड़ा रोल निभाया है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण Google Translate है. अपने 20 साल पूरे होने पर Google ने एक खास जानकारी शेयर की है. इसमें बताया गया है कि इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया गया शब्द कौन-सा रहा है.
SurveyGoogle India के पोस्ट से हुआ खुलासा
Google की भारत इकाई ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया गया वाक्य कोई जटिल नहीं, बल्कि एक साधारण “Thank You” है.
इस पोस्ट के साथ एक विजुअल भी शेयर किया गया, जिसमें “Thank You” को कई भाषाओं में दिखाया गया. कंपनी ने इसे एक ऐसा पल बताया, जो यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी ने लोगों को अलग-अलग भाषाओं और देशों के बीच जोड़ने में कैसे मदद की है.
Over 20 years, the most translated phrase on Google Translate wasn’t complicated at all.
— Google India (@GoogleIndia) May 9, 2026
It was simply: 'thank you.' 💙
Celebrating 20 years of Google Translate ✨ pic.twitter.com/VMTMXGpZot
एक साधारण शब्द, लेकिन बड़ी अहमियत
Google Translate की शुरुआत 2006 में हुई थी और आज यह दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ट्रांसलेशन टूल्स में से एक बन चुका है. यह वेब, Android और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और सैकड़ों भाषाओं को सपोर्ट करता है. समय के साथ यह प्लेटफॉर्म साधारण ट्रांसलेशन से आगे बढ़कर AI आधारित सिस्टम पर काम करने लगा है.
यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रिया दी और बताया कि “Thank You” जैसे शब्द दुनिया भर में इंसानी जुड़ाव और सम्मान को दिखाते हैं. कई लोगों ने अपनी-अपनी भाषाओं में इसका अनुवाद भी शेयर किया.
AI के साथ और मजबूत हुआ ट्रांसलेशन
आज के समय में AI आधारित टूल्स तेजी से डिजिटल लाइफ का हिस्सा बन रहे हैं. Google Translate में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे वॉइस ट्रांसलेशन, कैमरा से ट्रांसलेट करना और ऑफलाइन ट्रांसलेशन.
इसके अलावा भारतीय भाषाओं और बोलियों के लिए भी सपोर्ट बढ़ाया गया है, जिससे ज्यादा लोगों तक यह सुविधा पहुंच रही है.हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि “Thank You” कितनी बार ट्रांसलेट हुआ, लेकिन इसे एक ऐसा संकेत बताया गया है जो दिखाता है कि भाषा और टेक्नोलॉजी मिलकर दुनिया को करीब ला रहे हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile