Ghibli के बाद ये वाला फोटो ट्रेंड मचा रहा भौकाल! Google से एक क्लिक में हो जाता है काम, अभी के अभी ट्राई करें!

Ghibli के बाद ये वाला फोटो ट्रेंड मचा रहा भौकाल! Google से एक क्लिक में हो जाता है काम, अभी के अभी ट्राई करें!

अगर आपका इंस्टाग्राम फीड इन दिनों 3D मिनिएचर वर्ज़न वाली पोस्ट्स से भरा हुआ है, जहां लोग खुद या अपने पालतू जानवरों के छोटे-छोटे रियलिस्टिक फिगर दिखा रहे हैं, तो संभव है कि उन्होंने गूगल के लेटेस्ट Gemini (गूगल जैमिनी) अपडेट का इस्तेमाल किया हो। इस नए टूल को Nano Banana नाम से भी जाना जाता है। यह फीचर Google Gemini 2.25 Flash Image मॉडल पर आधारित है और कुछ ही सेकंड्स में किसी भी साधारण फोटो को रियलिस्टिक 3D कलेक्टेबल फिगर में बदल देता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Gemini (गूगल जैमिनी) 2.25 Flash Image की खासियत

  • इस टूल की सबसे बड़ी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रोफेशनल स्किल की जरूरत नहीं होती।
  • यह पूरी तरह फ्री है।
  • सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से आपका काम हो जाएगा।
  • आपको सिर्फ एक गूगल अकाउंट (गूगल जैमिनी) चाहिए, जिसे आप Google AI Studio पर फ्री में बना सकते हैं।
  • इसके बाद बस आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है और AI कुछ ही सेकंड में उस फोटो को एक आकर्षक 3D फिगर में बदल देगा।

3D एक्शन फिगर बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका (How to create a 3D action figure)

Google AI Studio खोलें

    • अपने ब्राउज़र पर Google AI Studio पर जाएं।
    • Try Gemini पर क्लिक करें।
    • अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

    Nano Banana को चुनें

      • स्क्रीन के दाईं ओर मौजूद पैनल में Nano Banana (Gemini 2.5 Flash Image) ऑप्शन सेलेक्ट करें।
      • शर्तें (Terms & Conditions) स्वीकार करें और आगे बढ़ें।

      फोटो अपलोड करें

        • Run बटन के पास मौजूद “+” आइकन पर क्लिक करें।

        कोई भी फोटो अपलोड करें

        • अपनी सेल्फी,
        • पालतू जानवर की फोटो,
        • या फिर किसी जगह का खूबसूरत नज़ारा।

        उदाहरण के लिए, मैंने यहाँ अपने और अपने दोस्त के बेटे की फोटो को मेन इमेज के रूप में इस्तेमाल किया।

        3D फिगर प्रॉम्प्ट चलाएं

          नीचे दिया गया टेक्स्ट कॉपी करें और चैटबॉक्स में पेस्ट करें:

          Create a detailed, realistic 1/7 scale figurine of the pictured character, dynamically posed on a round, clear acrylic base. Place it on a sleek wooden computer desk with a glossy finish, neatly arranged with a monitor (showing ZBrush modeling details of the figurine), keyboard, pen holder, and coffee mug. Beside the monitor, stand a BANDAI-style toy box with vibrant, flat 2D illustrations of the character, faithfully matching the original art. The scene is naturally lit from a nearby window, highlighting the figurine’s fine textures and realistic detail, with soft shadows throughout.

          अब Run पर क्लिक करें।

          डाउनलोड और शेयर करें

            • AI जब आपका 3D फिगर तैयार कर दे, तो आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
            • इसके बाद इसे Instagram, X (Twitter) या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

            बेहतर रिज़ल्ट के लिए टिप्स

            प्रॉम्प्ट में थोड़े बदलाव करके आप रिज़ल्ट को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

            यह फीचर उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जिन्हें 3D मॉडलिंग का अनुभव नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी एडवांस्ड सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती।

            यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के इंडिया, USA और Dubai प्राइस से लेकर कैमरा डिज़ाइन और स्पेक्स के साथ साथ रिलीज़ डेट की सम्पूर्ण जानकारी

            Ashwani Kumar

            Ashwani Kumar

            Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

            Digit.in
            Logo
            Digit.in
            Logo